अपनी बात

पिछले 19 दिनों से सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के पास इलाज व अस्पताल को देने के लिए पैसे नहीं, 10 लाख से ज्यादा के बिल आ जाने के बाद उनके चाहने वालों ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

रांची के कई प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवा से अलग पहचान बनानेवाले राजीव कुकरेजा की हालत गंभीर है। वे 31 अक्तूबर से रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती है। लेकिन कोई सुधार नहीं दिख रहा। उनकी बेटी सिमरन विद्रोही24 को बताई कि राजीव कुकरेजा जी को बीपी और सुगर के कारण किडनी प्रभावित हो गया। जिसका इलाज कराने के लिए सेंटेविटा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराना पड़ गया।

अभी स्थिति यह है कि वहां का बिल बढ़कर 10 लाख के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में उसके पास आगे इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। वो चाहती है कि सरकार कम से कम उसके पिताजी की इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करें। ताकि उनकी इलाज ठीक ढंग से हो सकें। इधर राजीव कुकरेजा को चाहनेवाले उनके पत्रकार मित्रों के, उनकी बीमारी और सेंटेविटा अस्पताल के 10 लाख का बिल का समाचार सुनकर होश उड़े हुए हैं।

राजीव कुकरेजा के मित्रों का कहना है कि राजीव कुकरेजा की इतनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं कि वे 10 लाख के बिल का भुगतान कर सकें। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता, उन्हें सेंटेविटा अस्पताल से हटाना और किसी सरकारी अस्पताल में ही बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था कराना है। अगर, सरकार की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था हो जाती है, तो राजीव कुकरेजा की स्थिति भी सुधरेगी और वे आर्थिक रूप से खुद को बेहतर स्थिति में भी रख सकते हैं।

इसी बीच कई पत्रकार मित्र, अपने-अपने ढंग से, राजीव कुकरेजा की मदद करने के लिए निकल पड़े हैं। राजीव कुकरेजा रांची के कई प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवा दे चुके हैं। फिलहाल वे दैनिक भास्कर से अवकाश प्राप्त कर चुके हैं और अवकाश के उपरांत भी वे वहां स्वेच्छा से सेवा दे रहे हैं। जिससे उनकी जीविका जैसे-तैसे चल रही है।

एक पत्रकार ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राजीव कुकरेजा के प्रति संवेदनशील होने की गुहार लगाते हुए, उनकी इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। आशा की जा सकती है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इस ओर ध्यान देंगे और वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा की बेहतर इलाज हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *