अपनी बात

हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास द्वारा संचालित गोकुलधाम में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाने का लिया गया संकल्प, रांची के 12 स्थानों पर किया जायेगा गौ पूजन

आगामी 16-17 नवम्बर को रांची के हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास द्वारा संचालित गोकुलधाम में 122 वां श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। रांची गौशाला न्यास के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया एवं महोत्सव संयोजक मनीष लोधा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 16 नवंबर, सोमवार को गौ कथा सत्संग गोपाष्टमी महोत्सव के दिन दोपहर एक बजे से रांची गौशाला न्यास, हरमू रोड में एक दिवसीय गौ कथा सत्संग एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के पावन संकल्प की सिद्धि हेतु पखमेड़ा से पधारे कथावाचक ग्वालसंत द्वारा गौ-महिमा एवं गौ-सेवा के महत्व पर कथा एवं सत्संग प्रस्तुत किया जाएगा।

17 नवंबर को पूरे दिन रांची गौशाला न्यास हरमू रोड में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सर्वप्रथम गणेश पूजन प्रातः 7:30 बजे, गौ पूजन दर्शन प्रातः 7:30 बजे से पूरे दिन, तुलादान प्रातः 8:00 बजे से पूरे दिन, अपराह्न 3:00 से 5:30 से तक बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे, संध्या 6:00 बजे से दानदाताओं का सम्मान, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहेंगे एवं संध्या 6:30 बजे गोवर्धन मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम लोक कला मंच सेवा समिति के राजेश प्रसाद शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भजन एवं श्री कृष्ण रासलीला की जाएगी उपरोक्त सभी आयोजन रांची गौशाला गोकुलधाम हरमू रोड प्रांगण में रखा गया है ।

रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शहर में 12 विभिन्न स्थानों पर गौ पूजन की व्यवस्था की गई है। चांदनी चौक कांके रोड दीपक सरावगी, बसंत बिहार कांके रोड अर्जुन जालान, कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड ओमप्रकाश बरेजा, राणी सती मंदिर रातु रोड प्रेम सरावगी, हरिओम टावर सर्कुलर रोड राजकुमार अग्रवाल, दुर्गा मंदिर, बकरी बाजार, रमेश अग्रवाल, किरोड़ीमल खेतान, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेवा सदन पथ, किशन साबू, सी एन होंडा, शोरूम, बरियातू रोड सुनील गुप्ता, चुटिया धर्मशाला चुटिया कमल अग्रवाल, सहजानंद चौक हरमू रोड राजीव गोयनका, बलेयर अपार्टमेंट मेन रोड प्रकाश हेतमसरिया, बरियातू फायरिंग रेंज के पास पवन केडिया आदि स्थानों में गौशाला की तरफ से गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की सारी व्यवस्था रहेगी। इन स्थानों पर गौ पूजन प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक की जाएगी।

रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ सेवा एवं गौ पूजन का अवसर का लाभ उठाएं एवं 17 नवंबर 2026 को रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं एवं श्रद्धानुसार रांची गौशाला को अनुदान देकर गौ माता के प्रति अपने श्रद्धा नमन करें।

उत्सव को सफल बनाने के लिए ट्रस्टी सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान, सतीश तुलस्यान, किशोरी लाल चौधरी, सज्जन सर्राफ, शत्रुघन लाल गुप्ता, ओम प्रकाश छापडिवा, राजकुमार टिबड़ेवाल, राजकुमार केडिया, अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया सह सचिव सुरेश जैन, राजेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पोद्दार, भानु जालान, काशी प्रसाद कनोई, राजेश चौधरी, महोत्सव संयोजक मनीष लोधा सह संयोजक अमित चौधरी एवं सभी सदस्यगण तन, मन, धन से लगे हुए हैं। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष लोधा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *