अपराध

रांची के रातू थानान्तर्गत चोरी की घटना को अंजाम देनेवाले हरियाणा के आकाश सहित चार अपराधकर्मी, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

चोरी की बढ़ती घटनाओं को मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रांची द्वारा चोरी की घटनाओं का उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम, पता आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार, उम्र 25 वर्ष पिता धीरज महतो, ग्राम-न्यू लक्ष्मण कॉलोनी नियर नाग कमल मंदिर, थाना-कृष्णा गेट, जिला-कुरूक्षेत्र (हरियाणा) बताया।

आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार के निशानदेही पर रातू काठीटॉड़ स्थित अलंकार ज्वेलर्स एवं जे०पी० जेवर दुकान से आकाश कुमार एवं उसके साथियों द्वारा घरों से चोरी किये गये जेवर को बेचने के उपरांत बरामद किया गया है। आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार, हरियाणा द्वारा इसके पूर्व कुरुक्षेत्र एवं उसके आसपास में काफी संख्या में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है तथा वहाँ पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वहाँ से भाग कर रातू थाना क्षेत्र के आमटॉड़ में किराये पर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

ये अपराधकर्मियों का समूह मिलकर बंद घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते थे तथा खासकर आकाश महतो दिन में चोरी करने के नाम से जाना जाता है। चोरी घटनाओं में शामिल एवं खरीद-बिक्री करने के आरोप में निम्नांकित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनलोगों द्वारा रातू थाना के उक्त काण्ड के अलावे अन्य काण्डों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम और पता इस प्रकार है…

  1. आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार उम्र 24 वर्ष पिता धीरज महतो, स्थाई पता- नाग महल मंदिर न्यू लक्ष्मण कॉलोनी, थाना-कृष्णा गेट, जिला-कुरूक्षेत्र (हरियाणा), वर्तमान-आमटॉड़, थाना-रातू, जिला-रांची।
  2. विनय कुमार वर्मा, उम्र 39 वर्ष, पिता अमर कुमार वर्मा, पता-संडे मार्केट साहू हार्डवेयर के निकट, थाना-रातू, जिला-रांची।
  3. विनायक कुमार सोनी, उम्र 24 वर्ष, पिता संजय कुमार स्वर्णकार, पता-शिव मुहल्ला पंचगरी बाजार, थाना-कतरास, जिला-धनबाद, वर्तमान-रानी बगान रोड नं0-02 किराये के मकान में, थाना-रातू, जिला-रांची।
  4. दीपक उरॉव उर्फ लड्डू, उम्र 25 वर्ष, पिता अरूण उरॉव, पता-बड़काटोली, थाना-रातू, जिला-रांची।

आकाश महतो उर्फ आकाश कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ हरियाणा के कृष्णा गेट कुरुक्षेत्र, बलदेवनगर, थोनसर व करनाल आदि थानों में विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही इसके खिलाफ रांची के रातू थाने में भी विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *