बाल कोना

गुड न्यूजः खुशियां बांटो, दिवाली मनाओ के तहत डालटनगंज की मासूम संस्था ने ग्रामीण बच्चों में बांटी दिवाली गिफ्ट

पलामू की जानी पहचानी सांस्कृतिक संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने मंगलवार को ग्रामीण इलाके के बच्चों में दिवाली गिफ्ट बांटी। मासूम के कार्यक्रम संयोजक राज प्रतीक पाल ने बताया कि दिवाली की खुशियां सिर्फ अपने लिए नहीं औरों के लिए भी होती है, इसी आदर्श को मानते हुए संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच केक, बिस्कुट, पेंसिल बॉक्स आदि का वितरण कर रही है।

इस कार्यक्रम का नाम स्वर्गीय प्रभात कुमार मुखर्जी स्मृति खुशियां बांटो, दिवाली मनाओ कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले सोमवार से शुरू की गई है जो बुधवार तक चलाई जाएगी। मासूम के वरीय सदस्य उज्ज्वल सिन्हा ने बताया कि संस्था पिछले 12 वर्षों से स्वर्गीय प्रभात कुमार मुखर्जी की स्मृति में पलामू व लातेहार जिले के ग्रामीण इलाकों में वस्त्र व खेल सामग्री का वितरण करती रही है, इसी के तहत इस वर्ष से बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां बांटने का कार्यक्रम चलाया गया है।

यह कार्यक्रम भी स्वर्गीय प्रभात कुमार मुखर्जी की स्मृति में आयोजित की गई है, जो पलामू के सुदूर इलाके में वर्षों से वस्त्र वितरण के लिए जाने जाते है। उनकी निधन के बाद उनके याद में मासूम आर्ट ग्रुप के द्वारा यह कार्यक्रम किया जाता है। आज के खुशियां बांटो, दिवाली मनाओ कार्यक्रम का संचालन करते हुए मासूम के सचिव सैकत चटर्जी ने कहा कि इस बार इस कार्यक्रम के लिए पांकी प्रखंड के कुछ गांवों को चुना गया है। इस अवसर पर अमर कुमार भांजा, मुनमुन चक्रवर्ती, गुलशन मिश्रा, श्यामली घोष, संगम प्रकाश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *