रांची जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से फसलों को हो रहे नुकसान को देख उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपर समाहर्ता व संबंधित अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने इन दिनों रांची में हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिले के महत्वपूर्ण अधिकारियों के साथ फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर विशेष बैठक की। इस विशेष बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने शिरकत किया। इस बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्दश दिया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में कृषि फसलों को होने वाले नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक राहत कार्य समय पर शुरू किए जा सकें।
उन्होंने विशेषकर रांची के जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे जिले में फसलों को हो रहे नुकसान का सही आकलन करें तथा क्षतिग्रस्त फसलों के क्षेत्रफल, प्रभावित किसानों की संख्या एवं अनुमानित नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें प्रस्तुत करें। समीक्षा बैठक के दौरान जिला दंडाधिकारी ने अपर समाहर्ता व अन्य अधिकारियों को भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची जिले के सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बारिश के कारण हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण करें। उन्होंने बैठक में ही अबुआ साथी के नाम से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया, जिसमें कोई भी किसान या बारिश से प्रभावित व्यक्ति अपनी समस्या उन्हें शेयर कर सकता है। व्हाट्सएप नंबर इस प्रकार है। अबुआ साथी – 9430328080.
