रांची के सदर अस्पताल से बाइक चोरी करनेवाले छः अपराधियों को चोरी की गई चार मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने धर दबोचा
रांची के सदर अस्पताल के आस-पास लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में सदर अस्पताल के आस-पास प्रतिनियुक्त टाइगर मोबाइल, पीसीआर एवं माइक को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में पता चला कि सदर अस्पताल के पास कोई संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी की फिराक में घुम रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन करने के बाद एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध को सदर अस्पताल के पास पकड़ा गया। उसके निशानदेही व अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 153/2026 दिनांक 6.9.2026 धारा 303(2)/317(4)/317(5)/3/(5) बीएनएस दर्ज किया गया। साथ ही इनसे चोरी के चार मोटरसाइकिल एवं छः अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके पास से चार बाइक बरामद हए हैं। जिनके नंबर इस प्रकार है – 1. जेएच09एजे -8499। 2. जेएच0डीएम284। 3. जेएच01बीपी 4092. 4. जेएच05डीएल 8507। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोअर बाजार थाना कांड संख्या 139/2021 दिनांक 7.6.2021 धारा 379 भादवि के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. इरफान अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता – स्व. कमरुद्दीन अंसारी, सा. मौलाना आजाद कॉलोनी, गली 13, (शाजिद खान के किराये का मकान), थाना -नामकुम, जिला – रांची, स्थायी पता- हुसैन नगर, थाना+जिला -गुमला। 2. मो. कैश आलम, उम्र 21 वर्ष, पिता – इम्तियाज आलम, सा. ग्राम केसा, थाना – बेड़ो, जिला – रांची। 3. मोसिन राय, उम्र 26 वर्ष, पिता -बसिर राय, सा. ग्राम केसा, थाना – बेड़ो, जिला – रांची। 4. इमरान आलम उर्फ भालो, उम्र 25 वर्ष, पिता -तैयब आलम, सा. ग्राम केसा, थाना – बेड़ो, जिला – रांची। 5. सैफ अंसारी उर्फ राज, उम्र 22 वर्ष, पिता – अजबुल अंसारी, पता – रहमत नगर, सिसई, थाना -सिसई, जिला – गुमला। 6. मो. जफरुल्ला, उम्र 20 वर्ष, मो. मोईन राय, सा. ग्राम केसा, थाना – बेड़ो, जिला – रांची। 7. शाहिद राय, उम्र 40 वर्ष, पिता – स्व. कासिम राय, सा. ग्राम केसा, थाना – बेड़ो, जिला – रांची।
