अपराध

पांच करोड़ की रंगदारी मांगनेवाले अपराधी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची पुलिस का कहना है कि वादी डा. दुर्गा चरण सिन्हा, उम्र 68 वर्ष, पिता – स्व. देवी चरण सिन्हा, पता 390/बी. अशोक नगर, रोड न. 4, थाना – अरगोड़ा, जिला – रांची के लिखित आवेदन पर इनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने एवं जान मारने की धमकी मोबाइल नं. 9199404559 के उपयोगकर्ता द्वारा 29 जुलाई से लगातार दिया जा रहा था।

जिसको लेकर रांची के अरगोड़ा थाने में कांड सं. 224/2026, दिनांक 23.08.2026, धारा 308(4), 308(5), 351(2), 352 बीएनएस दर्ज किया गया। इसके बाद इसका अनुंसधान प्रारंभ कर दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता द्वारा घटना में संलिप्त मोबाइल नं. 9199404559 के उपयोगकर्ता/अभियुक्त दीपक कुमार दास, उम्र 46 वर्ष, पिता – पवित्र चंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार दीपक कुमार दास  न्यू बस स्टैंड साइडिंग, थाना+जिला – लोहरदगा, वर्तमान पता -आईटीआई, बस स्टैंड के पास, पानी टंकी के नजदीक किरायेदार के रूप में, थाना -सुखदेव नगर, जिला – रांची का रहनेवाला है। इसके पास से रंगदारी में उपयोग किये गये मोबाइल का सीम भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *