अपनी बात

रांची के सदर अस्पताल में बुंडू की सुलोचना की तिल्ली का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ. अजीत कुमार की टीम ने लेप्रोस्कोपिक विधि से किया, मरीज स्वस्थ होकर लौटी घर

आनेडीह, बुंडू, रांची की रहने वाली सुलोचना देवी काफी लंबे समय से पेट दर्द, भारीपन एवं कमजोरी से परेशान थी। मरीज के पति मृत्युंजय महतो एक छोटे किसान है। मरीज ने अपना इलाज काफी जगह कराया, कुछ अस्पतालों में खून की बीमारी एवं कैंसर का भी शक किया गया। लेकिन जांच के दौरान पता चला कि मरीज की तिल्ली काफी बड़ी हो गई है।

सदर अस्पताल रांची के सर्जरी विभाग में उन्होंने दिखाया, जहां जांच पर पता चला कि उन्हें खून की बहुत कमी है, हिमोग्लोबिन 5gm/dl के आस पास था, खून चढ़ाने के बाद कुछ ही दिनों में वापस हिमोग्लोबिन लेवल घट जाता था। इसका कारण तिल्ली का बढ़ जाना था। रिम्स के एमआरआई रिपोर्ट  में उसकी सा‌इज 26×16 cm था।

आन्कोलॉजी विभाग के चिकित्सकों से सलाह ली गई, उन्होंने तिल्ली निकालने एवं उसके बायोप्सी की सलाह दी। दिनांक 15 जून 2026 को सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग ने उनकी सर्जरी लैप्रोस्कोपिक विधी के सहयोग से की। आपरेशन सफल‌ रहा। आज मरीज को सकुशल छुट्टी दी जा रही है। आपरेशन के बाद नापने पर तिल्ली का वज़न 1.45 kg आया एवं साइज 18×16 cm था।

आपरेशन आयुष्मान योजना के अंतर्गत बिल्कुल निःशुल्क हुआ।मरीज की हिमोग्लोबिन 11.0 gm /dl हो गया था। आपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डॉ. अजीत कुमार, एनेथिसिया डॉ वसुधा, डॉ प्रवीण, सिस्टर इन चार्ज नेली सिस्टर, ओटी असिस्टेंट संदीप, संतोष, सृष्टि, सरिता, संजू शामिल थे। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने आपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है एवं मरीज के सुखद एवं सेहतमंद भविष्य के लिए कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *