राजनीति

रांची नगर निगम के 13 वार्ड पार्षदों ने सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल से कहा फंड की कमी का बहाना बनाकर विकास कार्यों को रोका जा रहा, जिससे कार्य नहीं हो पा रहे और न जनता को लाभ मिल रहा

रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अपने अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के सभी 53 वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के क्रम में वार्ड 12 के वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की वार्ड पार्षद अंजू देवी, वार्ड 24 के वार्ड पार्षद विजय कच्छप, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड 30 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड 32 के वार्ड पार्षद संजय कुमार, वार्ड 34 के वार्ड पार्षद अजीत कच्छप, वार्ड 35 की वार्ड पार्षद रजनी लिंडा, वार्ड 44 के वार्ड पार्षद परमजीत सिंह, वार्ड 46 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी, वार्ड 47 की वार्ड पार्षद कविता सांगा और वार्ड 48 के वार्ड पार्षद अमित मिंज से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं खासकर जल जमाव और अनियमित साफ सफाई एवं कूड़ा उठाव, टूटी फूटी एवं क्षतिग्रस्त नाली एवं खतरनाक नाले, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, अनियमित पेयजलापूर्ति, कानून व्यवस्था का संकट, इत्यादि मुद्दों पर समाधान और सहयोग हेतु ज्ञापन सौंपा।

अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि फंड नहीं होने का रोना रोकर विकास कार्यों को रोक दिया गया है और विगत तीन माह से मात्र एक बोर्ड मीटिंग हुई है, जिस पर स्पष्ट रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड क्षेत्र में पांच चापाकल बोरिंग करने की अनुशंसा का प्रस्ताव पास हुआ था, जिस पर भी अधिकारी ने अपनी आपत्ति प्रकट की थी अब जब बरसात आ चुका है उक्त बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका, इसी प्रकार हर वार्ड में 50 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा पर बात हुआ था, जिसका भी अनुपालन नहीं किया गया है।

अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि अधिकारी उन्हें समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं और उनकी बातें गंभीरता से क्रियान्वित नहीं हो रही हैं। इस मुलाकाती अभियान में रांची सिटीजन फोरम के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला, हरीश नागपाल, सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, कुमार अभिषेक दुबे, आशीष कुमार जायसवाल, इत्यादि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *