अपनी बात

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर, दिलाया जा रहा रोजगार

केंद्र सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार मुहैया कराने के वास्ते  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत चार बैच में 121 महिलाओं को बीपीओ में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और घरेलू डेटा एंट्री ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान प्रतिभागियों को ग्राहक सेवा, डेटा एंट्री, कंप्यूटर संचालन, कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनल डेवलपमेंट, डिजिटल साक्षरता तथा दफ्तर में किए जाने वाले व्यवहार के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण के बदौलत अब तक 88 महिलाओं को इंट्रैक्ट डॉट एआई, अयुडा सॉल्यूशंस और निम्बस जैसी कंपनियों में नौकरी लगी गई है। उल्लेखनीय है कि नौकरी पाने वाली अधिकतर महिलाएं पहली बार औपचारिक रोजगार बाजार में आई हैं। प्रशिक्षण के बाद हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनीं ये महिलाएं घरेलू कामकाज निपटाने के बाद पेशेवर कार्यों को अंजाम दे रही हैं और अपने परिवार के आय में योगदान दे रही हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई महिलाओं ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जहां पहले वे रोजगार के अवसरों से वंचित थीं, वहीं आज वे आत्मविश्वास के साथ कार्यस्थलों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और अपने परिवारों के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *