अपनी बात

जो गलतियां स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज ने की थी, वहीं गलतियां नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आज भी कर रहे, फेसबुक के कवर पेज पर नितिन नबीन की जगह जेपी नड्डा को दे रहे जगह

सचमुच एक से एक नमूने हैं, भारतीय जनता पार्टी में। कुछ दिन पहले तो हमने विद्रोही24 के माध्यम से आप सब को बताया था कि कैसे भाजपा में कार्यरत सोशल मीडिया का स्टेट इंचार्ज राहुल अवस्थी, नितिन नबीन की जगह जेपी नड्डा को अभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मानकर, उनका फोटो फेसबुक पर चिपकाये हुए है और जैसे ही इस खबर को हमने प्रमुखता से छापा, राहुल अवस्थी ने आनन-फानन में अपने फेसबुक के उस कवर फोटो को बदल डाला और अपनी गलती सुधार ली।

इस समाचार को देने के बाद हमें लगा था कि भाजपा के और जो बचे नेता हैं, जो इस प्रकार की गलती किये हुए हैं अर्थात् जो अभी तक जेपी नड्डा को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मानकर अपने फेसबुक के कवर फोटो पर स्थान दिये हुए हैं। वे इसमें बदलाव करेंगे। लेकिन, हमने आज जो भाजपा नेताओं के जो फेसबुक पेज खंगाले। उसमें सबसे पहले भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ही पकड़ में आ गये। इनके अपने फेसबुक पेज, जिसमें ब्लू का चिह्न अंकित है। उसमें अभी भी उनके कवर फोटो पर नितिन नबीन की जगह, जेपी नड्डा ही नजर आ रहे हैं।

अब जिस पार्टी का नेता प्रतिपक्ष ही इतनी बड़ी गलती कर रहा हो। उस पार्टी का स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज गलती कर रहा हैं तो क्या गलत कर रहा है। मैं तो कई बार कह रहा हूं कि चाहे नेता प्रतिपक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष हो या भाजपा का अन्य प्रदेश पदाधिकारी सभी अपनी-अपनी मस्ती में पड़े हैं। किसी को न तो जेपी नड्डा से मतलब है और न ही नितिन नबीन से और न ही भाजपा के उत्थान से। उसे तो भाजपा से कितना फायदा मिल रहा है या भविष्य में मिलेगा। इसी पर नजर है और इसी पर वो ज्यादा दिमाग लगाता है।

यही कारण है कि जो जहां बैठा है। जिस पद पर बैठा है। जो उसे करना है। उस पर उसका ध्यान नहीं जाता, तो ध्यान कहां जाता है। वहां जाता है, जहां जाने की कोई जरुरत ही नहीं। यहीं कारण है कि भाजपा खासकर झारखण्ड में मिट्टी में मिलती जा रही है। जरा सोचिये, जिस पार्टी का नेता प्रतिपक्ष की सोशल साइट में ही इतनी भारी गड़बड़ियां हो, जिसे अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान करना नहीं आता हो। वो क्या किसी का सम्मान करेगा या अपने पद का लाज रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *