अपराध

रांची के अरगोड़ा में बस चालक पर फायरिंग करने में शामिल चार अपराधी रांची पुलिस के हत्थे चढ़े

दिनांक 12.05.2026 की रात्रि में रांची से नालंदा जाने वाली बस (जीवन ज्योति) अरगोड़ा चौक के पहले नो इंट्री के कारण रुकी हुई थी। उसी समय तीन अपराधकर्मी बस के पास आये, जिसमें दो अपराधकर्मी बस में चढ़कर बस चालक को कनपट्टी में हथियार सटा दिये एवं रंगदारी की मांग करने लगे। बस चालक द्वारा विरोध करने पर बस चालक को जान मारने की नीयत से फायरिंग किया गया, जिससे बस चालक बाल-बाल बच गया।

उसी समय अरगोड़ा चौक पर पुलिस गश्ती गाड़ी में उपस्थित पुलिस कर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मी दौड़कर बस की ओर आये, जिसमें से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया और दो अपराधकर्मी भागने में सफल रहे। सूचना पाकर अन्य पुलिस कर्मी भी वहाँ तुरंत पहुँचे और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना दी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ाए एक अपराधकर्मी के पास से एक अवैध आर्म्स, खोखा एवं मोबाईल जब्त किया गया। इस संबंध में अरगोड़ा थाना काण्ड सं0-114/26, दिनांक 13.05.26, धारा-109/126(2)/308(4)/352/3(5)/61(2) भा०न्या०स० एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में टीम द्वारा लगातार छापामारी कर भागे हुए दो अन्य अपराधी तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।

जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनका नाम और पता इस प्रकार है – 1. कुंदन कुमार सोनी, पे० महेश प्रसाद सोनी, सा० अरगोड़ा, महावीर नगर, फैज-01, थाना डोरण्डा, रांची। 2. अभिजीत कुमार उर्फ अन्नो सिंह, पे० शैलेश कुमार, सा० नासरीगंज, थाना- सिविल लाइन, जिला गयाजी (बिहार)। 3. नितिन पाण्डेय उर्फ अमन पे० गोपाल पाण्डेय, सा० नरोड़ा, थाना- नरदीगंज जिला नवादा (बिहार) और 4. गोलू राम उर्फ गोलु बाल्मीकी, पे० स्व० मुकेश राम, सा० किशोर गंज, बाल्मीकी नगर, थाना सुखदेवनगर, जिला-रांची वर्तमान पता – महावीर नगर, थाना डोरण्डा जिला रांची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *