अपराध

रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं निर्माण की सामग्री बरामद

दिनांक-10.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोला थाना अन्तर्गत ग्राम-उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बन्द घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर भारी मात्रा में भण्डारण करके आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चन्दन वत्स, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया।

गठित एस०आई०टी० के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोला थाना अन्तर्गत ग्राम उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में छापामारी किया गया, जिसमें अवैध विदेशी शराब का निर्माण व भण्डारण करके बिक्री करने में संलिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर क्रमशः (1) मनोज मुर्मू, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता भगतु मांझी, ग्राम ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढा, थाना-गोला, जिला- रामगढ़ एवं (2) भदरू सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता- शम्भू सिंह, ग्राम चोपादारू, थाना गोला, जिला रामगढ़ बताया गया।

पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर तीन घरों में छापामारी किया गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विदेशी शराब निर्माण करने से संबंधित सामग्री व अन्य सामग्री बरामद किया गया है। इनलोगों द्वारा विदेशी शराब का अवैध निर्माण करने के उपरांत इस पर फर्जी तरीके से होलोग्राम का उपयोग कर भण्डारण कर तस्करी (Trafficking of illicit goods or service) किया जा रहा था। इस संदर्भ में गोला थाना कांड सं0- 51/2026, दिनांक-10.05.2026, धारा-111 (2) (इ)/111 (3)/111(4)/340(2)/342(2)/274/275/292 भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *