रांची की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री कारोबार में लिप्त अपराधियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
दिनांक 02.05.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत जेल मोड़ तालाब के पास दो व्यक्ति को अवैध गाँजा की खरीद बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई, तद्नुसार वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।
छापामारी दल द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए जेल मोड़ पहुँचा एवं दो व्यक्ति रवि वर्मा एवं जनार्दन दास को खदेड़कर पकड़ा गया, जिसके पास से अवैध गाँजा, स्कूटी, मोबाइल एवं नगद बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में जर्नादन दास ने स्वीकार किया कि ये अवैध गाँजा गाँव देहात एवं बाहर से खरीदकर राँची के अलग-अलग लोगों को का सप्लाई करते हैं। आज गाँजा सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।
गिरफ्तार रवि वर्मा न्यू मधुकम, चुना भट्ठा, रोड नं. पांच, थना सुखदेव नगर और जनार्दन दास, लोहड़ी टिम्पूर, थाना -तमाड़ का रहनेवाला है। इनके पास से करीब एक किलो गांजा, दो स्मार्ट मोबाइल, एक वेट मशीन, 1650 रुपये नकद व सफेद रंग की स्कूटी, जिसका नं JH01DX1350 है, बरामद किया गया है।
