राजनीति

पत्रकारों पर हमले के खिलाफ आजसू पार्टी ने साधा निशाना, मंत्री इरफान को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : प्रवीण प्रभाकर

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि गैरजिम्मेदार मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से  बर्खास्त किया जाए। साथ ही दोषी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। श्री प्रभाकर ने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर मंत्री  की उपस्थिति में उनके गुंडों द्वारा पत्रकारों की पिटाई की गई। लेकिन मंत्री ने घटना को रोकने की बजाय पत्रकारों से कहा कि उनके कारण मीडिया की दुकानदारी चलती है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि इरफान अंसारी सत्ता के नशे में चूर हो गए हैं और लोकतंत्र तथा संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने इससे पहले जामताड़ा में कहा था कि एसआईआर करने वाले अधिकारी–कर्मचारी को पकड़ कर बंद कर दें। श्री प्रभाकर ने कहा कि मंत्री के इशारे पर शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में पत्रकारों का इलाज भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, उसपर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर का कहना था कि एक मंत्री पद पर बैठा व्यक्ति अपने रहते एक पत्रकार के साथ होते दुर्व्यवहार को कैसे देख सकता है? उसे चाहिए था कि पत्रकार के साथ हो रहे मॉब लिंचिंग को रोके। उसे हास्पिटल तक पहुंचाने का काम करें। लेकिन ये सब छोड़कर वहां से चले जाना और फिर पत्रकारों को ये कहना कि उनकी दुकानदारी उन्हीं से चलता है, इस प्रकार की बातें मंत्री इरफान के मुंह से कैसे निकल गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *