अपराध

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा के तीनों हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़े, सभी हत्यारे जगन्नाथपुर मंदिर के पास के ही बस्ती के

रांची पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उसे सूचना मिली कि दिनांक 24.04.2026 को रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या किसी अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा कर दी गई है। साथ ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर मे रखे दान पेटी से नकदी भी निकाल ली हैं, जिस आलोक में अज्ञात अपराधकर्मियो के विरूद्ध धुर्वा थाना काण्ड सं0-88/26, दिनांक-24.04.26 धारा-103 / 311 भा०न्या०स० के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

इस काण्ड का उद्भेदन एवं काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नेतृत्व में एक एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं तकनीकी सहयोग से काण्ड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के कम में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है तथा अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गये रुपये एवं हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर एवं अन्य सामान की बरामदगी की गयी है।

उल्लेखनीय है कि घटना में संलिप्त अपराधकर्मी मंदिर के नजदीक की ही बस्ती के रहने वाले है, जिन्हें मृतक द्वारा मंदिर में चोरी करने के क्रम में संभवतः पहचान लिया गया था। अपनी पहचान छिपाने एवं पकड़े जाने से बचने के लिए अपराधकर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुण्डा की हत्या कर दी गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता इस प्रकार है – 1. देव कुमार उर्फ रचित कुमार, पे० बबलु राम, सा० न्यू कालोनी, जगरनाथपुर, रांची। 2. विकास महली, पे० रमेश महली, सा० न्यू कालोनी जगरनाथपुर, रांची और 3. आयुष कुमार दत्ता, पे० कृष्णा कुमार, सा० न्यू कांलोनी, जगरनाथपुर, रांची।

इन तीनों के पास से इनके द्वारा लूटे गये कुल 3,00,977/- रुपये बरामद कर लिये गये हैं। साथ ही वो हर चीजें मिल गई, जो साक्ष्य हैं कि इनलोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। देव कुमार उर्फ रचित कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है, उसके खिलाफ जगन्नाथपुर, विधानसभा, धुर्वा थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है। इसी प्रकार विकास कुमार महली के खिलाफ भी सुखदेव नगर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत अपराधिक मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *