अपराध

रामगढ़ के रजरप्पा थानान्तर्गत शिव शंकर ज्वैलर्स में हुई डकैती की घटना का उद्भेदन, सात अपराधकर्मी डकैती किए गये आभूषणों के साथ गिरफ्तार

दिनांक 21.04.2026 समय करीब 15.40 बजे रजरप्पा थाना अन्तर्गत चितरपुर रजरप्पा मोड़ एन०एच०-23 रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग में अवस्थित शिव शंकर ज्वैलर्स नामक दुकान में डकैती की घटना घटित होने के उपरांत वादी विष्णु प्रसाद, पिता रंजीत प्रसाद, सा०-चितरपुर, रजरप्पा मोड़, थाना-रजरप्पा, जिला-रामगढ़ के फर्दबयान के आधार पर रजरप्पा थाना में कांड सं0-48/2026 दिनांक 21.04.2026. धारा-310(2)/111(2) (b)/111(4) बी०एन०एस० एवं 25 (1-A)/25 (1-B)(a)/25 (1-AAA)/35/27(1) आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत 04 नामजद प्राथमिकी एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध कांड अंकित किया गया।

मुकेश कुमार लुणायत, पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा घटना की गंभीरता एवं काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु चंदन वत्स, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० द्वारा कांड के अग्रत्तर अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कांड में डकैती की गयी जेवरातों की बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों में विभाजित होकर रामगढ़, लातेहार, पलामू, राँची एवं अन्य जिलों में छापामारी की गयी।

मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बिहार राज्य के जिला नालंदा में छापामारी किया गया। जिसमें 03 अप्राथमिकी अभियुक्त क्रमशः 1. मनीष कुमार, 2. रीना देवी एवं 3. चन्द्रावती देवी को सोना, चाँदी जैसे आभूषण एवं एक ईर्टीगा वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में बताया गया कि शिवशंकर ज्वैलर्स नामक ज्वैलरी दुकान में दिनांक 21.04.2026 को जो सोना चाँदी के जेवर लूटे गये है वही यह सोना एवं चाँदी है जिससे वह बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे।

काण्ड के अग्रत्तर अनुसंधान के क्रम में पलामू जिले के पिपराटॉड़ थाना से दो अपराधकमियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक होंडा शाइन बाइक घटना कारित करते समय पहना हुआ कपड़ा एवं लूटे गये सोना के जेवरात को बरामद किया गया है। काण्ड में संलिप्त शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है। काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता इस प्रकार है …

  1. सुभानी अंसारी उर्फ ललका, उम्र करीब 46 वर्ष, पिता अब्दुल जब्बार ग्राम बरक‌ट्ठी, थाना माण्डू, जिला- रामगढ़।
  2. मनीष कुमार, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व० नंदलाल पासवान, ग्राम सलेमपुर, थाना बेना, जिला नालंदा (बिहार), वर्तमान पता-रेलवे क्वॉर्टर न०-डी0/21/301, थाना हरनौत, जिला नालंदा (बिहार)।
  3. रीना देवी, उम्र करीब 35 वर्ष, पति मनीष पासवान, सा० ग्राम सलेमपुर, थाना बेना, जिला नालंदा (बिहार), वर्तमान पत्ता-रेलवे क्वॉर्टर न० डी०/21/301, थाना हरनौत, जिला नालंदा (बिहार)।
  4. चन्द्रावती देवी, उम्र करीब 55 वर्ष, पति महेन्द्र पासवान, ग्राम गणपुरा, थाना नुरसराय, जिला नालंदा (बिहार)।
  5. आनंद कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व० अनिल कुमार, ग्राम गली न०-06 नियर रेड रोज स्कूल, देवी मण्डप रोड, हेसल, थाना पण्डरा, जिला राँची।
  6. अरबाज अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता असलम अंसारी, ग्राम नयासराय नीचे मुड़मा, थाना न्यू विधानसभा, जिला राँची।
  7. नसरूल्ला अंसारी, उर्फ राजा उम्र करीब 26 वर्ष, पिता रोज मोहम्मद मियाँ, सा० डिपा टोली, ईलाही नगर, पुन्दाग, थाना पुन्दाग, जिला राँची।

इन अपराधियों के पास से मैगजीन लगा हुआ एक पिस्टल, तीन 9 एमएम का जिंदा कारतूस, एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल, रजि० न०- JH24P-4932, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल,रजि० नं०-JH01EC5248, एक स्कूटी रजि० नं०-Jh01Eu3788, एक विवो कंपनी का स्मार्ट फोन, एक एर्टिगो वाहन -BR01JA-64491 एवं बड़ी संख्या में सोने व चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। रामगढ़ पुलिस के अनुसार सुभानी अंसारी उर्फ लालका, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता अब्दुल जब्बार, ग्राम बरक‌ट्ठी, थाना माण्डू (कुज्जू), जिला रामगढ़ के विरूद्ध पूर्व में रेल थाना जमशेदपुर, थाना माण्डू, कुज्जु, रजरप्पा, पेटरवार, में भी कई काड दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *