जेपीएससी द्वारा गलत उत्तर को अपलोड करना आयोग की घोर लापरवाही: संजय मेहता
जेपीएससी द्वारा चौदहवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा के बाद आयोग के वेबसाइट पर 20 अप्रैल को आंसर को अपलोड किया गया। आयोग द्वारा अपलोड किया गया अधिकांश उत्तर कुंजी गलत था। इस आशय का विरोध आजसू ने देर रात आयोग के सचिव को पत्र लिखकर दर्ज कराया। पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने देर रात आयोग के सचिव को पत्र लिखकर आयोग के इस ग़ैर जिम्मेदाराना कार्य पर विरोध जताते हुए सुधार का आग्रह किया। जिसे 21 अप्रैल को आयोग द्वारा वेबसाइट से हटा लिया गया। हालांकि आजसू का कहना है कि यह कृत्य आयोग के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। आयोग ये सब बचकाना हरकत से बाज आए।
संजय मेहता ने कहा की इतनी गंभीर परीक्षा में आयोग द्वारा इस तरफ़ की लापरवाही यह दर्शाता है कि आयोग में गंभीरता का अभाव है। जिस परीक्षा की प्रक्रिया से प्रशासनिक पदाधिकारी निकलेंगे। उस परीक्षा का ग़लत उत्तर कुंजी अपलोड करना सरासर बड़ी लापरवाही की तरफ़ इंगित करता है। यह स्वीकार्य नहीं है। आयोग इसकी आंतरिक जाँच कर उत्तरदायित्व तय करे।
आयोग ने परीक्षा आयोजन के दिन भी अटेंडेंस शीट में प्रश्न पत्र बुकलेट नंबर और ओएमआर नंबर लिखने के लिए एक बॉक्स और स्थान कम दिया। सात अंक के बॉक्स के स्थान पर सिर्फ छः बॉक्स दिया गया। जिससे आयोग की लापरवाही परिलक्षित होती है। इससे अभ्यर्थियों को बहुत परेशानी हुई। इतनी बड़ी परीक्षा में आयोग बुनियादी बातों का ध्यान रखने में बार – बार विफल हो रहा है।
पुनः तुरंत एक और गलती करते हुए आयोग ने वेबसाइट पर ग़लत आंसर को जारी कर दिया। आजसू ने कहा है कि आयोग छात्रों के भविष्य के साथ न खिलवाड़ करे। गंभीरता के साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीका से पूरा करे। छात्रों के हौसले को आयोग न तोड़े। अभ्यर्थियों में लगातार हो रहे राज्य के अंदर पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधित अवैधानिक घटनाओं से एक रोष और निराशा है। आयोग आगे से गंभीरता बरतते हुए सभी कार्य सम्पादित करे और अभ्यर्थियों का विश्वास जीते।
