नाबालिग के साथ यौन शोषण करने का प्रयास करनेवाले दो अपराधकर्मियों को बोकारो पुलिस ने 12 घंटे में ही धर दबोचा
बोकारो पुलिस का कहना है कि दिनांक 12.04.26 को समय 16.00 बजे एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना पर आकर सूचित किया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा इनकी नाबालिग पुत्री के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया गया है। तत्पश्चात् घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक, बोकारो को देते हुए पीड़िता द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-65/26, दि०-12.04.26, धारा-70(2)/62 बी०एन०एस० एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना के नेतृत्व में बालीडीह थाना के पदाधिकारियो एवं कर्मियों को मिलाकर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त 1. कृष्णा कपरदार, उम्र 32 वर्ष, पिता नारायण कपरदार, सा० ग्राम चैनपुर और 2. अमित कुमार मण्डल, पिता-संतोष कुमार मण्डल, सा० ग्राम गुड़गुडी, दोनों थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो को दिनांक 12.04.26 की रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं इनके निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचने हेतु उपयोग किया गया मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल जब्त किया गया। इस प्रकार इस घटना में त्वरित कारवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्तों को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
