अपराध

पत्थरगामा में हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से करीब साढ़े चार लाख रुपये लूटनेवाले पांच अपराधियों को गोड्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक-03.04.2026 को पत्थरगामा थानान्तर्गत गाँधीग्राम महुआसोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH 133 पर मोटरसाईकिल पर सवार होकर पत्थरगामा से गोड्डा जा रहे एक व्यक्ति से दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर व्यापार के कलेक्शन का पैसा 4,50,000/- (चार लाख पचास हजार) रूपये की लूट किया गया। उक्त संदर्भ में आवेदक कमल किशोर सिंह, पे०-स्व० हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा०-शिवपुर वार्ड नं0-02, थाना-गोड्डा नगर, जिला-गोड्डा के लिखित आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना कांड सं0-41/26 दिनांक-03.04.2026 धारा-310 (2) बी०एन०एस० 2023 दर्ज किया गया।

काण्ड की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा काण्ड का उद्भेदन कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गये पैसा की बरामदगी हेतु एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काण्ड का उद्भेदन करते हुए काण्ड में संलिप्त निम्नांकित अभियुक्तों को लूटे गये पैसा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इस प्रकार है – 1. युगल किशोर यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० खगेश यादव, सा०-बोहा, 2. कृष्णा यादव उर्फ जगा, उम्र करीब 34 वर्ष, पे०-स्व० सुरेश यादव, 3. संजीव कुमार यादव उर्फ घोल्टा, उम्र करीब 24 वर्ष, पे०-निर्भय यादव, 4. ब्रह्मदेव तान्ति इष्णु कुमार तान्ति, उम्र करीब 22 वर्ष, पे0-स्व0 श्रीमान तान्ति, सा0-तुलसीकित्ता और 5. सूरज कुमार भगत, उम्र करीब 34 वर्ष, पे०-प्रमोद भगत, सा०-कोहवारा, सभी थाना-पथरगामा, जिला-गोड्डा। इनके पास से लूटे गये कुल-4,06,700/- (चार लाख छः हजार सात सौ) रुपये, एक देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली व एक मोटरसाइकिल बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *