अपराध

रांची के नयासराय गांव में हुए लड़ाई-झगड़े मामले में 12 गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर सूचना दी कि दिनांक-28.02.2026 की रात्रि थाना प्रभारी विधानसभा थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुँचे तो कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा जाकिर अंसारी उनके पुत्र के साथ मारपीट किया जा रहा था।

जिसमें वादी के पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये है, जिसका इलाज Aston Hospital दलादली में चल रहा है। तत्पश्चात पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं जख्मी अभियुक्त अरूण खलखो, अजय तिर्की पता नयासराय कुटे Hospital में इलाजरत है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को बरामद किया गया है।

जिसके उपरांत वादी जाकिर अंसारी उम्र लगभग 57 वर्ष, पिता स्व० शेख महमुद्दीन निवासी ग्राम नयासराय थाना विधानसभा जिला रांची के टंकित आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध विधानसभा थाना कांड सं0-21/26, दिनांक-01.03.2026, धारा-191 (2)/191(3)/191/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2) / 111 (2)/118(2)/109(1)/61(2) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता इस प्रकार है – (1) छोटू खालखो, उम्र 30 वर्ष, (2) कुलदीप खलखो, उम्र 25 वर्ष, दोनों पिता चारों खालखो, (3) बबलू कुजूर, उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश कुजूर, (4) शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति, उम्र 30 वर्ष, पिता प्रसाद प्रजापति, चारों पता लालगुटवा, (5) कमलेश महली, उम्र 29 वर्ष, पिता शिवनाथ महली, (6) चंदन टोप्पो, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० नवीन टोप्पो, (7) राज किशोर उराँव, उम्र 23 वर्ष, पिता कुशुन उराँव, तीनों पता करम टोली, गुटवा, सभी थाना नगड़ी (दलादली ओ०पी०), (8) प्रदीप लोहार, उम्र 24 वर्ष, पिता राम प्रसाद लोहार, पता रातु बड़का टोली, (9) सुमित कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता सुनिल सिंह, पता काठीटांड, (10) मुकेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता राम प्रवेश राय, (11) रवि कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० बबन सिंह, दोनों पता केशव नगर काठीटांड़, सभी थाना रातु एवं (12) दिलजन मुण्डा, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व० राम दयाल मुण्डा, पता पुन्दाग, पाहन टोली, थाना पुन्दाग ओ०पी०, सभी थाना राँची।

रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस में यह भी बताया कि इन अभियुक्तों से एक फोल्डेबल राइफल 3.15 बोर, एक देशी पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस 7mm का, एक खाली मैगजीन, दो स्कार्पियो वाहन, एक फारच्यूनर वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल व 12 मोबाइल बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *