अपराध

रांची विधानसभा थाना क्षेत्र से नशे के दो कारोबारी ब्राउन शुगर एवं हथियार के साथ गिरफ्तार

दिनांक 02.04.26 के रात्रि समय करीब 02.00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया। जिनके द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर समय करीब 02.20 बजे रात्रि में धुर्वा डहु टोली स्थित श्वेता कुजूर के किराये के घर पर छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में उक्त घर के कमरे में दो लड़के को उपस्थित पाया गया, जिनका नाम पता पुछने पर 1- अरविन्द कुमार एवं 2- हरीश उरांव बताया गया। एन.डी.पी.एस. एक्ट के निहित प्रावधान के तहत उक्त कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त घर के कमरे से एक सफेद प्लास्टिक में छोटे-छोटे सफेद कागज के पुड़िये में ब्राउन शुगर पाया गया।

पुड़िये की गिनती करने पर 2300 पुड़िया पाया गया, जिसका वजन करने पर प्लास्टिक सहित कुल 217 ग्राम पाया गया, एक काला प्लास्टिक में ब्राउन सुगर का स्टोन पाया गया, जिसका वजन करने पर कुल 110 ग्राम होना पाया गया, एक सफेद डब्बा में जिसमें आसमानी रंग का ढक्कन लगा हुआ, जिसमें ब्राउन सुगर स्टोन की मात्रा 20 ग्राम पाया गया।

नगद 4,51,550/-रु0, चार जिंदा गोली, एवं अभियुक्त अरविन्द कुमार के पास से एक देसी पिस्टल, एक आईफोन तथा अभियुक्त हरीश उरांव के पास से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल एवं एक आईफोन बरामद हुआ, साथ ही तलाशी के क्रम में घर पास खड़े काले रंग का थार वाहन से छोटे-छोटे कागज के पुड़िया में 500 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 50 ग्राम था, बरामद हुआ।

अरविन्द कुमार, पे. मनोज राय यह करम चौक, विद्यानगर, थाना सुखदेवनगर और हरीश उरांव, पे. लच्छु खलखो, सा. कंजिया,चाला टोली, थाना -मांडर, वर्तमान पता -डहु टोली, थाना – विधानसभा, इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में विधानसभा थाना काण्ड सं0-30/26, दिनांक 02.04.26 धारा-21 (C)/22 (C)/29 एन.डी.पी. एस. एक्ट एवं 25 (1-बी) / ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *