खेल

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शान्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक के संरक्षण तथा खेल एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार शर्मा और सचिव डॉ. रत्न लाल के निर्देशन में किया गया था।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रतिभागी छात्रों ने रस्साकसी, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, लम्बी कूद, ऊंची कूद, दौड़ प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर तथा रिले दौड़ (बेटन रेस), फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, क्रिकेट आदि विविध खेलों में उत्कृष्ट तालमेल के साथ उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा को परिलक्षित किया।

विश्वविद्यालय की खेल समिति द्वारा इस वर्ष शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के मध्य रस्साकसी और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें शिक्षकों की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय पताका फहराई। रस्साकसी खेल में स्वयं कुलपति ने और क्रिकेट में छात्र कल्याण पीठ प्रमुख प्रो. मार्कण्डेय नाथ तिवारी ने सक्रिय सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *