अपराध

चले थे एक चोरी का टेम्पू खोजने और मिल गये चार, साथ में टेम्पू चोरों का गिरोह भी धराया

दिनांक-28/02/2026 को वादी मो० ईसा अंसारी, पिता- मो० मुस्तकीम अंसारी, ग्राम-बसडीहा, पो०-लोहडिया बाजार, थाना-ललमटिया, जिला-गोड्डा के द्वारा अपना Bajaj Maxima z टेम्पू जिसका रजि० नं0- JH17AE-4996 चोरी हो जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। उक्त कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा०, महागामा द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस निरीक्षक, बोआरीजोर प्रभाग के नेतृत्व में छापामारी टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर छापामारी कर इस कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर इस कांड में चोरी गयी टेम्पू के अलावे अन्य तीन टेम्पू को भी बरामद किया गया है। पकड़ाये अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति बयान में इस चोरी की घटना में अपना-अपना संलिप्त होने की बात स्वीकार किया और बताया कि ये लोग हाट बाजार एवं अन्य जिलों में जाकर टेम्पू चोरी किया करते हैं। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता इस प्रकार है – 1. हजरत अंसारी उर्फ तोहिद अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-जाकिर अंसारी, सा०-बुछवाचक, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्‌डा, 2. अख्तर असारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-स्व० मोहरम अंसारी, वर्तमान पता सा०-माल मंडरो उपर टोला, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्डा स्थायी पता-फुलुलक्ष्मी, थाना-मिर्जाचौकी, जिला-साहेबगंज एवं 3. जहांगीर अंसारी, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता-कासिम अंसारी, सा०-माल मंडरो, थाना-ठाकुरगंगटी, जिला-गोड्डा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *