फिल्म

रांची के ख़ूबसूरत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर लोकेशन पर चल रही फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग

फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची के ख़ूबसूरत और प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर लोकेशन्स पर ज़ोरों से चल रही है। फिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों का कहना हैं कि भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और निर्देशक शशि वर्मा के नेतृत्व में बन रही यह फ़िल्म न सिर्फ़ भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएगी, बल्कि रांची की स्थानीय प्राकृतिक सुंदरता को भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करेगी। फ़िल्म की टीम रांची के विशिष्ट माहौल और स्थानीय जन-जीवन को देखते हुए कहानी को एक प्रामाणिक आधार प्रदान कर रही है, जिससे यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पेशकश, दर्शकों के लिए और भी अधिक विश्वसनीय और आकर्षक बन सके।

मुख्य अभिनेता सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, जो लगातार बॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं, ने इस मौके पर कहा कि वे भी फिल्म मुर्गा ट्रॉफी का हिस्सा बन रहे हैं। जिसका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा। इसके लिए वे बहुत खुश और उत्सुक हैं। साथ ही वे फ़िल्म के निर्देशक शशि वर्मा जी का धन्यवाद अदा करता हैं।

वह आगे कहते हैं कि ​यह उनके लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का क्षण है। वे अपनी लगभग दो दशकों की अभिनय यात्रा में पहली बार ऐसी फिल्में कर रहे हैं। फ़िल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ के माध्यम से उनका यह सपना साकार हो रहा है, और यह उनके करियर का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। यह सिर्फ़ एक नई फ़िल्म नहीं है; यह भारतीय सिनेमा का वैश्विक मंच पर पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

फ़िल्म के निर्माता सुजीत उपाध्याय और विजया लक्ष्मी ने बताया कि झारखंड की पृष्ठभूमि पर उत्साहवर्द्धन वाली फ़िल्म बनती रहनी चाहिए ऐसी फ़िल्म झारखंड का नाम फ़िल्म निर्माण में विश्व स्तर पर लेकर आती हैं। प्रसिद्ध निर्देशक शशि वर्मा ने रांची में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि रांची में ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग का अनुभव अविश्वसनीय रहा है। यह शहर न सिर्फ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय लोकेशन्स के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां के लोगों का प्यार और सहयोग भी अद्भुत है। फ़िल्म की कहानी में रांची की स्थानीय संस्कृति और ज़मीन से जुड़ी भावनाओं को गहराई से दर्शाया गया है, और यहां शूटिंग करने से फ़िल्म को वह प्रामाणिक रंग मिल रहा है, जिसकी उन्हें तलाश थी।

फ़िल्म में मुख्य कलाकार में दिनेश लाल यादव के अलावा परफॉर्मिंग आर्ट्स के बड़े नाम प्रद्युम्न नायक भी मौजूद हैं। इसके साथ ही बाल कलाकार शौर्य राज भी शामिल हैं। वही निर्माता नलिनी सिन्हा, चंदन आनंद, मनीषा वर्मा, मुकेश गिरि, लेखक उमेश उपाध्याय, डीओपी सुनील विश्वकर्मा, एडिटर अमित राज बहादुर सभी अपने-अपने क्षेत्रों में फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और चार चाँद लगा  रहे हैं l

टेक्नीशियन्स की बात की जाये तो फ़िल्म का म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नंदलाल ने किया है। वहीं, बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडक्शन डिज़ाइनर प्रभात ठाकुर ने आर्ट एवम् प्रोडक्शन डिज़ाइनिंग की ज़िम्मेदारी ली हैं। वहीं, सह-निर्माता में अमित आर्ट्स, इनोवेशन पिक्चर्स, उमंग प्रोडक्शन्स, नायक प्रोडक्शन्स और ई7 पिक्चर्स जैसे बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस शामिल हैं।

ज्ञात हो कि पिछले 12 दिनों से फिल्म की शूटिंग रांची के बुंडू और आसपास की सुंदर लोकेशन्स पर जारी है। अगले कुछ दिनों में जमशेदपुर, टाटा और रांची के अन्य लोकेशन्स पर भी फ़िल्म की शूटिंग की जायेगी, जिससे फिल्म झारखंड की वास्तविक आत्मा को और गहराई से कैद कर सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *