महगामा की घटनाः अवैध प्रेम प्रसंग में आकर शादी करने की नीयत से अमित मोदी की हत्या, देवर (रोहित मोदी) एवं भाभी (सोनी देवी) ने मिलकर करवाई थी
दिनांक-27/28.01.2026 की रात्रि महागामा थाना अन्तर्गत मांगन पिपरा के एक पान दुकानदार अमित मोदी, पिता-अरूण मोदी, उम्र करीब 32 वर्ष की हत्या, अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा धारदार हथियार से सिर पर वार कर, कर दिया गया था, जिस संबंध में महागामा थाना काण्ड सं0-12/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गयी थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा द्वारा चन्द्रशेखर आजाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था।
SIT टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना में आए तथ्यो का बारीकी से विश्लेषण करते हुए न सिर्फ कांड का उद्भेदन किया बल्कि घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है तथा उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा एवं अन्य सामान को जब्त किया गया है।
अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आयी कि पूरी घटना की प्लानिंग मृतक (अमित मोदी) का भाई और मृतक की पत्नी ने मिलकर रची। देवर-भाभी के बीच पिछले करीब 5-6 वर्ष से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध था और अमित मोदी की हत्या कर देवर (रोहित मोदी) एवं भाभी (सोनी देवी) विवाह करना चाहते थे। जिसमें रोहित मोदी द्वारा अपने भाई की हत्या के लिए अपने गाँव के ही दोस्त मो० शाईन को एक लाख रूपए की सुपारी तय की गई।
मो० शाईन मृतक के ही एक पड़ोसी विजेन्द्र पासवान उर्फ बिदो को सहयोग के लिए सुपारी की राशि में से 25000 रूपये में शामिल किया। तय प्लानिंग के अनुसार मो० शाईन एवं विजेन्द्र पासवान ने हटिया से एक सप्ताह पूर्व ही गड़ासा खरीदा और रोहित मोदी के बताये अनुसार घटना के दिन 27/01/26 की रात्रि में शराब पिलाने के नाम पर घर से बुलाकर गड़ासा से सिर पर वार कर हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मो० शाईन द्वारा मृतक को घर से बुलाकर मृतक की पत्नी के सामने से ले जाया गया था तथा मृतक का मोबाइल भी मृतक की पत्नी ने अपने पास बंद कर छुपा कर रखी थी। जिसे गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से फेंक दी। इस हत्याकांड में शामिल मो. शाईन आलम, बिजेन्द्र पासवान व सोनी देवी तीनों साए मांगन पीपरा, थाना – महगामा को गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया हैं।
