जिस भाजपा नेता ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ घोर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, उस नेता को जमशेदपुर के सांसद ने अपना सांसद प्रतिनिधि बना दिया

आम तौर पर देखा जाता है कि कोई भी व्यक्ति जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता, लोग उससे दूरियां बना लेते हैं, पर भाजपा में ऐसा नहीं, भाजपा में ऐसे लोगों को कुछ ही समय में महत्वपूर्ण पद दे दिया जाता हैं। हम बात कर रहे हैं, जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो की, जिन्होंने ठीक एक महीने पहले जमशेदपुर प्रखण्ड से अभय कुमार चौबे को अपना सांसद प्रतिनिधि बना दिया है।

बताया जाता है कि कभी जमशेदपुर में अभय चौबे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हुआ करते थे, जिन्हें इस पद से हटा भी दिया गया था, पर आज जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो की कृपा से सांसद प्रतिनिधि बन गये हैं।भाजपा के कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बताते हैं कि आज से ठीक छह महीने पहले अभय चौबे का एक ऑडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ था।

जिसमें उन्होंने बातचीत के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ घोर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसकी उस वक्त तीखी आलोचना हुई थी। मामला प्रदेश कार्यालय तक पहुंचा था, पर एक महीना पहले अभय चौबे को सांसद प्रतिनिधि बना दिये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में इस बात को लेकर कुछ कानाफूसी ज्यादा हो रही हैं कि आखिर ऐसे व्यक्ति को जिसने अपने ही पार्टी के भीतर प्रतिष्ठित महिला के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है, उसे सांसद प्रतिनिधि कैसे और किस आधार पर बना दिया गया?

One thought on “जिस भाजपा नेता ने केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ घोर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, उस नेता को जमशेदपुर के सांसद ने अपना सांसद प्रतिनिधि बना दिया

  • January 14, 2022 at 7:46 pm
    Permalink

    अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले को इतना सम्मान तो मिलना ही चाहिए।

Comments are closed.