पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी सबजोनल कमाण्डर मुखदेव यादव उर्फ तुफान ढेर
झारखण्ड पुलिस का कहना है कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड रांची के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित इलाको में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० से जुड़े उग्रवादी पलामू क्षेत्र में देखे गये हैं।
जिनमें (1) जोनल कमाण्डर 10 लाख इनामी शशिकांत गंझू उर्फ आरिफ उर्फ उदेश गंझू, सा०-केदल, थाना-मनातु, जिला-पलामू। (2) सबजोनल कमाण्डर 05 लाख इनामी मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी. पिता बदरी यादव उर्फ जगेश्वर यादव, सा० मिटार, थाना मनातू, जिला पलामू। (3) सबजोनल कमाण्डर उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना सिंह उर्फ डॉक्टर अपने 05-06 दस्ता सदस्यों के साथ मनातू/तरहसी थाना के सिल्दिलिया खुर्द, पंचरुखिया, गौरवाटांड़ के जंगल/पहाड़ी क्षेत्रों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु A/C 209 कोबरा बटालियन की टीम, झारखण्ड जगुआर के टीम से पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार एवं पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर चौधरी साथ एसाल्ट ग्रुप-36, एसाल्ट ग्रुप-17 बल एवं पलामू जिला बल के साथ संयुक्त रूप से टीम गठन कर आसूचना संकलन कर कार्रवाई हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान में निकले सुरक्षाबल जब मनातू थाना क्षेत्र के सिल्दिलिया खुर्द, पंचरुखिया, गौरवाटांड़ जंगल पहुँचने पर उग्रवादियों द्वारा पुलिस को देखते ही पुलिस को लक्षित कर अंधा धुंध फायरिंग शरू कर दिया गया। पुलिस के बार-बार द्वारा रोकने के बावजूद भी फायरिंग नहीं रोका, तब पुलिस द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ हेतु जवाबी फायरिंग किया गया। कुछ देर बाद फायरिंग बंद होने पर सुरक्षाबलों द्वारा घटनास्थल के आस-पास सर्च किया गया। इस दौरान एक नक्सली का मृत अवस्था में शव बरामद हुआ।
शव का पहचान करने पर ज्ञात हुआ कि ये सबजोनल कमाण्डर मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी पांच लाख इनामी पे०-बदरी यादव उर्फ जगेश्वर यादव, सा०-मिटार, थाना-मिटार जिला पलामू का शव है। इसके शव के पास से सर्च करने पर 5.56 इंसास रायफल-01, पिस्टल-01 हथियार के साथ भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस उग्रवादी के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।