अपराध

प्रिंस खान आपराधिक गिरोह का प्रमुख शूटर धनबाद का सचिन यादव रांची पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 27.12.2025 को ग्राम लोधमा स्थित टिटोस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप एवं उनके दो साथी पुष्कर महतो एवं पिंटु कच्छप को संगठित अपराधिक गिरोह प्रिंस खान द्वारा इण्टरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई थी तथा पैसे नहीं देने पर लगातार धमकी दिया जा रहा था।

उसी क्रम में जब रंगदारी का पैसे नही मिला तो अपने गिरोह के लड़कों के माध्यम से दिनांक 07.03.2026 को टिटोस रेस्टोरेंट में फायरिंग करवाया गया था, जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। जिसके संदर्भ में एयरपोर्ट थाना कांड सं0-12/26 दि०-08.03.2026 धारा-103 (1)/109(1)/111(3) (4) (6) (7)/308(3) (4) (6)/351(3)/61(2) BNS & 27(3) आर्म्स एक्ट अंकित कर घटना के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में एक एसआईटी टीम गठित किया गया था।

एसआईटी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों में से 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अनुसंधान के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना कारित करने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव का पहचान किया गया था, जिसके विरुद्ध लगातार छापामारी करते हुए एसआईटी टीम द्वारा दिनांक 28.03.2026 को धनबाद के पुटकी थानान्तर्गत करकेन्द बाजार निवासी सचिन यादव, पिता – स्व. पवन यादव को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पूछताछ के क्रम में इसके निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा एवं आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है। बरामद आर्म्स एम्युनेशन के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना काण्ड सं0-15/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। सचिन यादव के खिलाफ धनबाद के जोगता, राजगंग, बैंक मोड़, पुटकी आदि थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *