अपराध

रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में ग्रिड सब-स्टेशन में डकैती की घटना का उद्भेदन, सात गिरफ्तार, सामान बरामद

दिनांक 23/24.03.2026 की रात्रि में पिठौरिया थानान्तर्गत कोल्हया कनाद स्थित 132/33 ग्रिड सब-स्टेशन, कांके में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा सब-स्टेशन/पावर ग्रिड के सुरक्षाकर्मियों एवं पावर ग्रिड कर्मियों को बंधक बनाकर डकैती की घटना घटित हुई थी। जिस संदर्भ में विजय कुमार, सहायक परिचालक के आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध पिठौरिया थाना काण्ड संख्या-27/26 दिनांक 24.03.2026 धारा-310 भा०न्या०सं० के अन्तर्गत दर्ज किया गया था।

इस घटना में अज्ञात 12-15 लोगों द्वारा ग्रिड स्टोर रूम से लगभग 4,00,000/-रुपये अनुमानित मूल्य के copper winding कार, 02 NVR System, 06 अर्थ स्विच ब्लेड, Control room से 01 टॉर्च एवं कर्मचारियों के पास से 13,300/- रुपये लूटपाट को अंजाम दिया गया। उपरोक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (गु०) प्रथम, राँची के नेतृत्व में विशेष अनुसंधानक दल (SIT) का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साक्ष्यानुसार कुल-07 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गहनता पूर्वक अनुसंधान एवं पूछताछ की कार्रवाई की गई। अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में पावर ग्रिड स्थित घटनास्थल पर कुल-12 अपराधिक सहयोगी द्वारा घटना की अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया।

परंतु अनुसंधान के क्रम में अब तक घटनास्थल पर उपस्थित से लेकर लूट माल को खपाने, उसका परिवहन करने में कुल 15 अपराधकर्मियों की संलिप्तता पाई गई है। सभी अपराधकर्मियों द्वारा घटना कारित करने से पूर्व से रेकी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर लूटे गये समान में से अधिकांश सामान बरामद किये गये है। जिनमें लगभग 100 किग्रा तांबा तार, लूटी गई रकम, टॉर्च एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।

साथ ही घटना में प्रयुक्त दो ऑटो वाहन एवं दो मोटरसाइकिल वाहन, 07 मोबाइल फोन, कॉपर तार काटने हेतु प्रयुक्त औजार इत्यादि बरामद किये गये है। लूटे गये कॉपर तार को अपराधकर्मियों द्वारा रंजीत मोदी को एवं अन्य कबाड़ी दुकान को बेची गई थी, जिससे प्राप्त रकम का बंटवारा आपस में किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में से जिदु सिंह एवं शाहिद अंसारी के अपराधिक इतिहास ज्ञात हो सकें है तथा शेष गिरफ्तार एवं फरार अपराधियों के अपराधिक इतिहास के संबंध में छानबीन की जा रही है। साथ ही घटना में संलिप्त एवं फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों ने नाम और पता इस प्रकार है – 1. रंजीत मोदी, पिता शोधन मोदी, 2. शशि सिंह, पिता-स्व० चन्द्र देव सिंह, 3. जिदु कुमार सिंह, पिता-शिबु सिंह, 4. मो० अरमान पिता-स्व० जुमन, 5. शुभम कुमार, पिता-उमेश राम, 6. रिंकु अंसारी, पिता-अफजल अंसारी, सभी ग्राम-बिरसा चौक, लक्ष्मी टॉकिज, थाना-मुरकुण्डा ओ०पी०, रामगढ़ और 7. शाहिद अंसारी, पिता वाहिद अंसारी, ग्राम-महुआ टोला लपंगा, थाना-भदानीनगर, रामगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *