अपराध

रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात के अंधेरे में लूटपाट करनेवाले दो अपराधी व दो हथियार सप्लायर को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

लापुंग थाना कांड सं0 09/26 दिनांक 29.03.2026 धारा 317(5)/61(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 25(1)a/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं इटकी थाना कांड सं0 18/26 दिनांक 30.03.2026 धारा- 25 (1)a/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के संदर्भ में रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक 29.03.2025 को समय करीब 21:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बेड़ो से लापुंग थाना की ओर बिना नम्बर प्लेट की चोरी के पलसर बाइक से जा रहे हैं। जिनके पास हथियार होने की सूचना है जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहें हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दो अभियुक्त को गिरफ्तारी किया गया। जिसमें एक विधि-विरूद्ध बालक भी शामिल है। उक्त अभियुक्तों की तलाशी के कम में एक अवैध देसी कट्टा तथा चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा रात्रि में आने जाने वाले वाहन को रोक कर लुटने का काम किया जाता है। पूर्व में भी इनके द्वारा धुर्वा थाना क्षेत्र में लूट-पाट किया गया था। जिसमें इनलोगों द्वारा एक बाइक लूटा गया था। जिसे बरामद किया गया है। आज भी इनके द्वारा लापुंग के करमचौरा इलाके में चोरी का मोटरसाइकिल का उपयोग कर अवैध हथियार के बल पर सूनसान इलाके में लूटपाट हेतु योजना बना रहे थे। हथियार के बारे में पूछताछ करने पर इटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोला निवासी श्रवण सिंह थाना इटकी तथा ग्राम कुल्ली निवासी सुका उरांव थाना इटकी से खरीदे हैं। जो दोनों हथियार सप्लायर हैं।

उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा हथियार सप्लायर ग्राम डोला निवासी श्रवण सिंह थाना इटकी तथा ग्राम कुल्ली निवासी सुका उरांव थाना इटकी को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताये गये स्थान पर तलाशी के क्रम में एक सिक्सर एवं एक देसी कट्टा दोनों के पास से बरामद किया गया।

तीन अपराधियों की गिरफ्तार की गई है। इस संबंध में इटकी थाना कांड सं0 18/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में दो का अपराधिक इतिहास भी है। जो हत्या का प्रयास, लूट, चोरी तथा आर्म्स एक्ट के केस में जेल जा चुकें हैं। अन्य बिन्दुओं पर छापामारी व अनुसंधान जारी है।

इधर लापुंग थाना क्षेत्र से आशीष उरांव (23) और एक विधि विरुद्ध किशोर, इटकी थाना क्षेत्र से श्रवण सिंह और सुका उरांव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आशीष उरांव के खिलाफ लापुंग, सदर थाना, कर्रा व धुर्वा थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि श्रवण सिंह के खिलाफ इटकी थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। इन सभी के पास से एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक रॉयल इनफिल्ड बाइक व एक पलसर बाइक व एक रॉयल इनफिल्ड बाइक बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *