रांची के व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने की योजना बनाने में लगे तीन अपराधियों को हथियारों समेत रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची पुलिस ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि दिनांक 15.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह संगठित अपराधिक गिरोह के अपराधी रांची क्षेत्र के व्यवसायियों के बीच भय एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के नजदीक हथियारों का आदान प्रदान करने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व मे टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के दक्षिणी चाहरदिवारी के नजदीक झाड़ी एवं मैदान से दो अपराधियों को अवैध हथियार, कारतुस, मोबाइल, अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दोनों अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर रांची आये हुए थे एवं रांची में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए राहुल सिंह के आदेश का इंतजार कर रहे थे। गहराई से पूछताछ करने पर यह बात भी प्रकाश में आया कि एक और अपराधी है, जो रांची में ही है।
उसके निशानदेही पर एक और अपराधी को पकड़ा गया। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड सं0- 32/2026, दिनांक-15.02.2026 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अश्वनी कुमार उर्फ पर्वता उर्फ कट्पा उर्फ जॉनी, राहुल सिंह संगठित गिरोह का मुख्य सदस्य है जो अमन साहू संगठित अपराधी गिरोह के लिए काम करता था। इसके बाद राहुल दुबे के लिए भी काम किया एवं वर्तमान राहुल सिंह के गिरोह में काम कर रहा है।
इसका गिरोह मे मुख्य कार्य आर्म्स एमुनेशन उपलब्ध कराना, व्यवसायियों का नंबर उपलब्ध कराना, व्यवसायियों को व्हाट्सएप पर धमकी देने के लिए मेसेज तैयार करना हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 15 जिन्दा कारतूस और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अपराधियों का नाम और पता इस प्रकार है – 1. पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा, पिता – किशोर कुमार, पता – क्वार्टर न. 367, सेक्टर चार, धुर्वा थाना, रांची। 2. रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स, पिता – मनोज सिंह, पता – क्वार्टर न. डीटी/1535, धुर्वा थाना, रांची। 3. अश्वनी कुमार परवता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी, पिता – स्व. अर्जुन प्रसाद, पता -सरैया टोला तालाब के पास, थाना – पतरातू, रामगढ़।
