17 जनवरी की रात रांची के पंडरा में चली गोलीबारी में छः अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर संवाददाताओं को बताया कि दिनांक-17.01.26 समय 09:00 बजे रात्रि में पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास स्थित राजधानी मान्या टावर के पास फायरिंग की घटना घटी थी। इसके बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान एवं छापामारी शुरू किया गया।
इस क्रम में ज्ञात हुआ कि उस दिन दोपहर 1 बजे करीब सुकरहुटू मनातु, कांके रिंग रोड का 03 एकड़ जमीन को लेकर वहाँ पर आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के साथ दूसरे गुट के संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के बीच मारपीट की घटना घटी थी।
इसके बाद शाम को पुनः दोनों पक्ष आपस में उसी विवादित जमीन और पैसा का लेन-देन को लेकर आपस में मीटिंग करना चाहता है। इस पर दोनों पक्ष राजधानी मान्या टावर पिस्का मोड़ तेल मिल गली के पास मिलकर बात करने के लिए बोला। इस पर वहाँ पर पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ी में 10-15 लोगों को लेकर आया। इसके कुछ देर बाद संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव भी तीन गाड़ी में 10-12 लोग के साथ आया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमीन और पैसा को लेकर बात होने लगा। इसी बात का लेकर दोनों पक्षों में बहसा-बहसी हुआ। इसी क्रम में संजय पाण्डेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलु साव गुट के द्वारा आकाश सिंह और विकास सिंह पर फायरिंग शुरू कर दिया गया। इसके बाद वहाँ से संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू साव अपना अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियों एवं अन्य वाहन में भाग गया।
इस गोली बारी में आकाश सिंह के दाहिने बाहॅ में एक गोली, और विकाश सिंह को दो गोली छाती में और एक गोली बाएं बाह में लगी और उसी फायरिंग के दौरान दूसरे गुट के रवि यादव को बाएं हाथ में एक गोली और मुँह के सामने एक गोली लगी है। आकाश सिंह और विकाश सिंह का रिम्स, रांची में ईलाज चल रहा है।
रवि का ऑर्किड अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। घटनास्थल से 07 खोखा जब्त किया गया है। इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) काण्ड सं0-23/26, दि0-18.01.2026, धारा-61 (2)/318(4)/109(1)/118(2)/351(2)/352/3(5) बी० एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस कांड में निम्नलिखित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम और पता इस प्रकार है – 1. संजय पाण्डेय, उम्र 36 वर्ष, पे० महिमा पाण्डेय, सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड, राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रांची। 2. आशु कुमार साहू उर्फ बबलू, उम्र 28 वर्ष, पे० शिवधन साहू, पता-जाम टोली, थाना-रातु। 3. जुबैर खान उर्फ अजू, उम्र 26 वर्ष, पे० अजाद खान, सा०-जामुन टोली, थाना-रातु। 4. संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबू, उम्र करीब 25 वर्ष, पे० रवि साव, सा0-आमड़ाझाड, रातु चट्टी, थाना-रातु । 5. पप्पू साव, उम्र 37 वर्ष, पे० गोपाल साव, सा०-फेडस कॉलोनी, थाना-पंडरा। 6. रोहित पाण्डेय, उम्र 31 वर्ष, पे० ओम प्रकाश पाण्डेय, सा०-फेडस कॉलोनी, शांति नगर, थाना-पंडरा ओ०पी०।
इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा लोडेड व एक जिन्दा गोली, एक स्कॉर्पियों JH01FR-1001, फायरिंग किया हुआ खाली खोखा-7, तीन पिलेट व आठ मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय पांडेय के खिलाफ बरियातु, मांडर व सुखदेव नगर थाने में पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।
