रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर धंधे में संलिप्त चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, ये सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बेचा करते थे
रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक 4.11.25 की रात्रि करीब 9:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग बिहार सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रहे है और न्यू मार्केट चौक, रातू रोड के पास अपने सहयोगियों को ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले हैं। इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, रांची के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम (SIT) का गठन किया गया।
इसके बाद SIT टीम द्वारा न्यू मार्केट चौक स्थित टेम्पो स्टैण्ड के पीछे योजना बना कर ड्रग्स पेडलर का इंतजार किया जाने लगा। इसके कुछ देर बाद करीब 22:15 बजे न्यू मार्केट चौक टेम्पो स्टैण्ड के पीछे एक महिला आयी और दुकान के पास जाकर खड़ी हो गयी। इसके कुछ देर बाद 3-4 व्यक्ति उनके पास आकर बातचीत करने लगे। इसपर संदेह होने पर पुलिस जब सामने जाने लगी तो सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।
जिस पर पुलिस द्वारा घेर कर एक महिला को महिला पदाधिकारी/कर्मी के सहयोग से पकड़ा गया और अन्य लोग भाग गये। इसके बाद उसका नाम पता पूछ कर विधिवत् तलाशी लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता, उम्र 21 वर्ष, पिता मो० सरवर सा०-नूर नगर पुरानी रांची, नीयर शौकत कबाड़ी, थाना कोतवाली, जिला रांची बताया। उसका विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पास से कुल-92.46 ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया।
इसके बाद आगे पूछताछ करने पर वह बतायी कि यह ब्राउन शूगर सासाराम बिहार के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार पिता बबन साह दोनों पता-खरारी, सासाराम, बिहार से लेकर आ रही थी और इनका पूरा परिवार ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) कारोबार करने में संलिप्त है। इसके बाद उसके द्वारा बताया गया कि अभी उसके किराये का घर एदलहातु बरियातु में भी ब्राउन शुगर है, जिसे वह बरामद करवा सकती है।
इसके आलोक में ऐदलहातु बरियातु स्थित उसके घर पर भी छापामारी किया गया। जिसपर उसके घर से कुल 10.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया और ब्राउन शुगर बेचकर रखा हुआ कुल 2,65,500 / रुपया भी बरामद किया गया। ये सब घर में इसके पिता मो० सरवर के द्वारा अवैध कारोबार किया जाता है। इसके बाद सभी सामानों को विधिवत् जब्त किया गया और मो० सरवर को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद आगे सेजल उर्फ साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल गुप्ता द्वारा बताया गया कि उसकी एक बहन मुस्कान और जीजा मो० राजु, रातु, अलकमर कॉलोनी, रांची में रहकर ब्राउन शुगर खरीद बिकी करती है। इसपर रातु, अलकमर स्थित मुस्कान उर्फ सागुफ्ता प्रवीण के घर विधिवत् छापमारी किया गया। इस पर मुस्कान और उसका पति मो० राजू के पास से कुल 36.85 ग्राम ब्राउन शुगर एवं कुल-11,720/ रुपया नकद, ब्राउन शुगर बेचकर रखा हुआ पैसा बरामद किया गया।
इसके बाद सभी सामानों को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह सभी लोग सासाराम, बिहार के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार पिता बबन साह सा० खरारी, सासाराम, बिहार से ब्राउन शुगर लाकर रांची के हिन्दपीढ़ी, सुखदेवनगर, कोतवाली, मोराबादी क्षेत्र में ऊंची दामों में बेचते है।
इसके बाद इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-625/25, दिनांक-5.11.25. धारा-21(b)/22/29 एन०डी० पी०एस० एक्ट एवं 11(2) (b) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है। जबकि साहिस्ता प्रवीण उर्फ सेजल खान ऊर्फ सेजल गप्ता उम्र 23 वर्ष, मो. सरवर उम्र 52 वर्ष, सागुफ्ता प्रवीण उर्फ मुस्कान, उम्र 26 वर्ष और मो. राजू, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि सागुफ्ता प्रवीण और मो. सरवर के खिलाफ रांची के कुछ थानों में पूर्व से भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।
