रांची गौशाला न्यास 30 अक्टूबर को मनायेगी श्रीकृष्ण गोपाष्टमी
रांची गौशाला न्यास आगामी 30 अक्तूबर को 121वां श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनायेगी। इसकी तैयारी भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। रांची गौशाला न्यास के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया व गोपाष्टमी महोत्सव के संयोजक राजेश चौधरी की मानें तो 30 अक्तूबर को दिन भर रांची गौशाला न्यास में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
उक्त दिन सर्वप्रथम गणेश पूजन प्रातः 7:30 बजे, गौ पूजन दर्शन प्रातः 7:30 बजे से पूरे दिन, तुला दान प्रातः 8:00 बजे से पूरे दिन, अपराह्न 3:00 से 5:30 से तक बच्चों के लिए कार्यक्रम, संध्या 6:00 बजे से दानदाताओं का सम्मान एवं संध्या 6:30 बजे से रायपुर से पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री किरण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भजन एवं श्री कृष्ण रासलीला की प्रस्तुति होगी। उपरोक्त सभी आयोजन रांची गौशाला गोकुल धाम हरमू रोड प्रांगण में रखा गया है।
रांची शहर के विस्तार और गौ भक्तों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए शहर में 11 विभिन्न स्थानों पर गौ पूजन की व्यवस्था की गई है – चांदनी चौक कांके रोड दीपक सरावगी, बसंत बिहार कांके रोड अर्जुन जालान, कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड ओमप्रकाश बरेजा, राणी सती मंदिर रातु रोड नीरज बंका, हरिओम टावर सर्कुलर रोड राजकुमार अग्रवाल, दुर्गा मंदिर बकरी बाजार रमेश अग्रवाल, किरोड़ीमल खेतान, लक्ष्मी नारायण मंदिर सेवा सदन पथ किशन साबू, सी एन होंडा शोरूम बरियातू रोड सुनील गुप्ता, चुटिया धर्मशाला चुटिया प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सहजानंद चौक हरमू रोड राजीव गोयनका। उपरोक्त सभी स्थानो में गौशाला की तरफ से गाय बछड़ा सहित गौ पूजन की सारी व्यवस्था रहेगी। इन स्थानों पर गौ पूजन प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक की जाएगी।
रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौ सेवा एवं गौ पूजन का अवसर का लाभ उठावें एवं 30 अक्टूबर को रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित सभी कार्यक्रमों में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें।
गोपाष्टमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए न्यासी अध्यक्ष एवं ट्रस्टी रतन जालान, सज्जन सर्राफ, सतीश तुलस्यान, राजेंद्र कुमार चौधरी, अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, उपाध्यक्ष एस एन राजगढ़िया, काशी कनोई, सुरेश जैन, राजेंद्र बंसल कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पौदार, महोत्सव संयोजक राजेश चौधरी, अरुण बुधिया, मनीष लोधा, भरत बगड़िया, घनश्याम शर्मा, अमित चौधरी, कमल खेतावत, प्रकाश काबरा, आनंद पंसारी, हेमेंद्र सिंह, ओम प्रकाश लाल, सुशील केडिया, कुनाल जालान, विशाल सिंहानिया, विशांत तोदी, अनिल केडिया, प्रतीक मोर एवं समस्त सदस्यगण अपने तन मन धन से लगे हुए हैं। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष लोधा ने दी।
