रांची के कांके में एक नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, नाबालिग की हत्या में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका की भूमिका अहम
रांची पुलिस का कहना है कि उसे रांची जिला अंतर्गत कांके थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की हत्या से संबंधित एक सूचना प्राप्त हुआ। प्राप्त सूचना का सत्यापन कर छानबीन प्रारम्भ किया गया। प्राप्त साक्ष्य आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका द्वारा पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में इस घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हुआ है।
महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी ने वर्ष 2022 के दौरान एक बच्ची को अपने साथ रखकर उसकी देखरेख एवं भरण पोषण करने की बात बोलकर बुढ़मू क्षेत्र से उनके परिजनो के पास से लाई थी। समय के साथ बच्ची के परिवार के साथ आर्थिक एवं अन्य कारणों से विवाद उत्पन्न हुआ। इसी क्रम में महिला एवं उसके सहयोगी (भाई) द्वारा बच्ची को घर में बंधक बनाकर रखने तथा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ।
दिनांक 10.04.2026-11.04.2026 की रात्रि में आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से बच्ची को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देते हुए निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने एवं घटना को सामान्य मृत्यु दर्शाने का प्रयास किया। इसके अंतर्गत शव को विभिन्न अस्पतालो पर ले जाकर स्थिति को भ्रामक बनाने की कोशिश की गई।
पुलिस के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर मामले का खुलासा किया गया। काण्ड में हत्या के दौरान प्रयुक्त किये गये सामानों को भी बरामद किया गया है। घटना में संलिप्त 1. सुषमा कुमारी 2. प्रदीप बारला 3. संतोष कुमार दास को हिरासत में लिया गया है एवं अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में प्रयुक्त हुए सफेद रंग की मारुति, स्विफ्ट डिजायर सुजुकी कार, एमआई कंपनी की मोबाइल, वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, नोकिया की पैड मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त हुए कैची, पिलास, लाठी, रस्सी व टेप आदि को बरामद कर लिया गया है।
