अपराध

रांची के कचहरी चौक के पास बोलेरो से किन्नरों व स्थानीय नागरिकों को कुचलनेवाले इश्तियाक और गुरफान अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची पुलिस का कहना है कि दिनांक 09-10/02/2026 की रात्रि तीन बजे करीब एक सूचना मिली कि कचहरी चौक के पास दो व्यक्ति और किन्नरों के बीच मारपीट की घटना घटी है। इसके बाद दोनों व्यक्तियों द्वारा पहले किन्नरों को उठाकर पटक दिया गया। इसके बाद बोलेरो से उसको कुचल दिया गया। उसके बाद 2-3 बार बोलेरो से लगातार किन्नर को कुचला गया।

इसके बाद वहाँ पर किन्नर एवं अन्य लोगों द्वारा विरोध किया गया, तो उनलोगों को भी दोनों व्यक्तियों द्वारा मारपीट किया गया। इसके बाद फिर दोनों बोलेरो में बैठकर वहाँ विरोध कर रहे एक व्यक्ति को अपनी गाड़ी से तेज गति से कुचल दिया। इस पर बंटी कुमार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गया। तत्पश्चात दोनों ने बंटी कुमार को गाड़ी की डिक्की में लादा और रातू की तरफ भागा। इस पर अन्य दोस्तों द्वारा 112 पर डायल कर कर पुलिस को सूचना दिया गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग तथा अन्य पुलिस गाड़ियों द्वारा उनका पीछा किया गया। पुलिस द्वारा जब पकड़ने का प्रयास किया गया तथा अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी की गई, तो इनलोगों  द्वारा पुलिस की गाड़ी को भी दो बार टक्कर मारी गई तथा जान मारने के नीयत से कुचलने का प्रयास किया गया। पुनः उक्त गाड़ी का पीछा करते हुए माण्डर थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्की गाँव की ओर आगे बढ़ने पर पुनः काला रंग का वही बोलेरो नं0-जेएच01एफडी 5302 को आगे खड़ा पाया।

जिसे उतरकर घेरकर रोकने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम द्वारा पीए सिस्टम से बोलेरो में सवार दोनों व्यक्ति को परिचय बताते हुए गाड़ी रोकने एवं सरेन्डर करने की चेतावनी दी गई। फिर भी दोनों व्यक्ति द्वारा पुलिस की ओर अपनी गाड़ी को काफी तेजी से चलाकर जान मारने के नीयत से धक्का मारा, जिससे अंगरक्षक हव0 29 प्रमोद भगत को चोटें आयी। आमजनों के सूरक्षार्थ तथा आत्मरक्षार्थ उक्त गाड़ी को रोकने के लिये टायर में लक्षित कर फायरिंग किया गया। जिससे एक गोली आगे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को लगी।

घायल व्यक्ति जिसे ये दोनों गाड़ी में उठाकर ले गये थे। उसे पुलिस के डर से उतार दिया गया था। उक्त स्थान से उस व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद दोनों के बारे में पता किया गया, तो पता चला कि एक इश्तियाक अंसारी पिता-उस्मान अंसारी पता- देवड़ी, पिस्का नगड़ी थाना- नगड़ी, इसका पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है और दूसरे का नाम गुरफान अंसारी (उम्र 30 वर्ष) पिता- आजाज अंसारी, पता- पिस्का नगड़ी नारो, थाना- नगड़ी, जिला-राँची है।

इश्तियाक अंसारी के विरुद्ध नगड़ी थाना में कांड सं0-37/2024 दि0-17.02.2024 धारा 147/148/149/153(बी)/186/188/323/332/337/338/353/395(ए)/ 307 /427 भा0 द0 वि0, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 सार्वजनिक सम्पति रोकथाम अधि0 दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *