राजनीति

19 अप्रैल को हमर अधिकार मंच रांची में आयोजित करेगा ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप

हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रांची के कचहरी चौक स्थित न्यू इंडिया होटल में अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस बैठक में उपस्थित होकर संगठन विस्तार के साथ-साथ मंच के आगामी कार्य योजना की रूपरेखा तय की।

जिसके तहत अगले महीने 19 अप्रैल, 2026, दिन रविवार को रांची प्रेस क्लब में ह्यूमन राइट्स वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में मानव अधिकार विषय में प्रशिक्षित और इसके जानकार तथा जनहित के मुद्दों पर मानव अधिकार का केस लड़ने वाले दीपेश निराला झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिभागियों को मानव अधिकार कानून और खासकर मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम की जानकारी देंगे, ताकि नागरिक अपने सिविल राइट्स के प्रति जागरूक हो सकें।

इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए अब तक झारखंड के विभिन्न जिलों से 49 प्रतिभागियों ने निबंधन करवा लिया है, शेष जानकारी 8002830808 नंबर पर संपर्क करके ली जा सकती है। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, प्रिय ब्रत प्रसाद, राजकुमार, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, प्रदीप राणा, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव चंद्रदेव कुमार वर्णवाल @ चंदू, और सूर्य प्रकाश, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दिलीप कुमार, आशीष जयसवाल, दीनबंधु कुमार, बीरेंद्र नगड़ूवार, जूही कुमारी चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी और कार्यकारिणी सदस्य अखिल कुमार, रश्मि भेंगरा उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *