जेजेएमपी संगठन से जुड़े नसीम अंसारी और श्यामलाल यादव अवैध हथियारों के साथ लोहरदगा पुलिस के हत्थे चढ़े
दिनांक 06 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नसीम अंसारी, पे० सराफत अंसारी, सा० हेसवे बाजार टोली, थाना सेन्हा, जिला-लोहरदगा जो जेजेएमपी संगठन का सर्मथक है, के द्वारा अपने पास अवैध हथियार, गोली छुपा कर रखा गया है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कारवाई हेतु समीर कुमार तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक (मु0),लोहरदगा
एवं सुधीर प्रसाद साहु, नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक, लोहरदगा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए नीरज झा, पु०अ०नि० थाना प्रभारी सेन्हा थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा ग्राम-हेसवे में छापामारी कर दो व्यक्ति 1. नसीम अंसारी पे0 सराफत अंसारी, सा० हेसवे बाजार टोली, थाना सेन्हा जिला-लोहरदगा एवं 2. श्यामलाल यादव पे० स्व० छटन यादव सा० हेसवे, थाना सेन्हा, लोहरदगा को पकड़ा गया।
उक्त दोनों पकड़ाये गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर इनके घर के पास में ही साके पहाड़ में छुपाकर रखे गए अवैध हथियार के बारे में बताया गया। इनके द्वारा बताये गये स्थान पर इनके समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर 1. 02 पीस पिस्टल (7.65 MM), 2. 82 पीस (5.56 MM) INSAS रायफल के कारतूस, 3. 03 पीस 0.315(8MM) कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में सेन्हा थाना काण्ड सं0 117/25, दि0 06.12.25, धारा 25(1-AA)/25(1-B)a/26/35 Arms Act दर्ज कर पकड़ाये उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
