असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा करेगीः कल्पना सोरेन
असम विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब उनकी पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा करेगी।
कल्पना सोरेन ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि आदिवासियों के लिए यह चुनाव इतिहास बनाने का है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने जनसभा में उपस्थित मतदाताओं को कहा कि आपका एक-एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर उनके साथ झामुमो सांसद जोबा माझी एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी लोगों से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।
