जामताड़ा के नारायणपुर थानान्तर्गत धरमपुर मोड़ के समीप हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात अपराधकर्मियों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
दिनांक 22 फरवरी को करीब सवा आठ बजे सुबह में नारायणपुर थाना के धरमपुर मोड़ के समीप चाय दुकान के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा फुरकान अंसारी, पिता – नूर मोहम्मद, सा. धरमपुर, थाना – नारायणपुर, जिला- जामताड़ा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद ये सारे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गये थे। इस संदर्भ में नारायणपुर थाना कांड संख्या 20/2026, दिनांक 22.02.2026, धारा 103(1)/61(2)बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक जामताड़ा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया।
जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण एवं गुप्त सूत्रों के आधार पर संदिग्ध अपराधकर्मियों के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर छापामारी शुरु कर दी गई।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 1. आसिफ अंसारी उर्फ लम्बू, उम्र 23 वर्ष, पिता – इस्लाम अंसारी, 2. हारुण अंसारी, उम्र 42 वर्ष, पिता -अब्दुल रसीद, 3. इसराफिल अंसारी, उम्र 19 वर्ष, तीनों का पता – सा. पोखरिया, थाना – नारायणपुर, जिला – जामताड़ा, 4. समसुल अंसारी, उम्र 23 वर्ष, पिता – बसीर अंसारी, सा. केन्दुआटाड़ (कुरुवा), थाना -करमाटांड़, जिला -जामताड़ा, 5. सफाउल अंसारी, उम्र 24 वर्ष, पिता -सनाउल अंसारी, सा. धरमपुर, थाना – नारायणपुर, जिला -जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों से पूछताछ गहनता से पूछताछ करने के उपरान्त इनलोगों ने उक्त गोलीकांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल मैग्जीन सहित, 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल जिसके मैग्जीन में गोली, 9 एमएम बोर का एक देशी पिस्टल तथा जिसके मैग्जीन में 9 एमएम की चार गोली, एक ब्लू रंग एवं एक काले रंग का अपाची मोटरसाइकिल, एक होंडा एपी साइन मोटरसाइकिल एवं आठ एंड्रॉयड तथा दो छोटा मोबाइल एवं घटना के अंजाम देने के दौरान पहने हुए कपड़े एवं अन्य सामग्रियां बरामद की गई।
जामताड़ा पुलिस ने कहा कि यह बात भी प्रकाश में आयी है कि घटना के पूर्व में भी नामित अपराधकर्मियों द्वारा लूट-पाट, डकैती, अपहरण एवं गोलीकांड की घटना को अंजाम दिये हैं। उक्त अपराधकर्मियों द्वारा जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह एवं देवघर के क्षेत्रों में भी अपराध किये गये हैं। उक्त अपराधकर्मी वर्तमान में कई कांडों में वांछित भी हैं।
