रांची के सोनाहातु में हरिहर महतो की हत्या मामले में स्थानीय पुलिस ने सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को किया गिरफ्तार
सोनाहातु थाना कांड संख्या 13/26 दिनांक 08.02.2026 धारा -103(1)/238/61(2) बीएनएस मामले में रांची पुलिस का कहना है कि वादी सोहन महतो, सा. डोमाडीह सोनाहातु, जिला – रांची द्वारा दिनांक 03.02.2026 को अपने पुत्र हरिहर महतो की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया गया।
जिसके आधार पर जांच एवं संदिग्ध दंपत्ति सुलोचना देवी एवं क्षेत्रपति महतो से आवश्यक पूछताछ के क्रम में दिनांक 08.02.2026 को पता चला कि उक्त दंपत्ति एवं उनके पिता लखन महतो ने सुलोचना देवी से मृतक हरिहर महतो का अवैध संबंध होने के कारण कुल तीन अभियुक्तों द्वारा षडयंत्र के तहत मिलजुलकर दिनांक 31.01.2026 को मृतक को हत्या करने की नीयत से सुलोचना देवी द्वारा धोखे से बुलाया गया।
इसके बाद लापता हरिहर महतो के सर को धड़ से अलग एवं गुप्तांग को काटकर उसकी निर्मम हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गांव के पीछे कांची नदी के किनारे झाड़ के बीच में दलदल में शव को दबाकर ऊपर से धूल-मिट्टी से ढंक दिया गया। इसी बीच प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
साथ ही घटनास्थल पर पाये गये संबंधित साक्ष्य को स्थानीय पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। इस हत्याकांड में शामिल संदिग्ध दंपत्ति सुलोचना देवी, पति क्षेत्रपति महतो एवं क्षेत्रपति महतो, पे. लखन महतो दोनों सा. डोमाडीह, थाना – सोनाहातु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
