अपराध

तमाड़ थाना के लोधमा गांव में प्रेम प्रसंग में भाभी ने देवर को जहर देकर मार डाला

रांची पुलिस के कथनानुसार उसे दिनांक 09.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि तमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम लोधमा, थाना तमाड़, जिला राँची में एक युवक की जहर खाने से मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। तत्पश्चात् सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम लोधमा, थाना तमाड़, जिला राँची पहुँचे तो पता चला परिजनों के द्वारा युवक शंकर नायक को इलाज हेतु एम.जी.एम. अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया है, जहाँ पर चिकित्सक द्वारा शंकर नायक को जहर खाने के कारण मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के भाई सुकरा नायक के लिखित आवेदन के आधार प्राथमिकी अभियुक्त (1.) गीता देवी, उम्र 35 वर्ष, पति बलदेव मछुवा, (2.) बलदेव मछुवा, उम्र 38 वर्ष, पिता छोटे मछुवा, (3.) सोहिनी कुमारी, उम्र 15 वर्ष, पिता बलदेव मछुवा, तीनों सा० लोधमा, थाना तमाड़, जिला राँची के विरूद्ध तमाड़ थाना कांड सं0 11/2026, दिनांक 09.02.2026, धारा 103(1)/123/3(5) BNS दर्ज किया गया।

कांड अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृतक शंकर नायक इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गीता देवी के चचेरे देवर लगते हैं और करीब 03 वर्ष पूर्व मृतक शंकर नायक के माता पिता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी, जिसके बाद से गीता देवी ही उसके घर का काम कर दिया करती थी। इसी बीच गीता देवी और शंकर नायक के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

जब शंकर नायक शादी करने के लिये लड़की देखने गया तो गीता देवी उसे शादी करने से मना करने लगी। गीता देवी नहीं चाहती थी कि शंकर नायक शादी करके अपना परिवार बसाये। इसी बात से नाराज होकर अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर नायक के खाने में जहर देकर उसने अपने देवर को जान से मारने की योजना बनायी। इसके बाद तय योजना के अनुसार शंकर नायक को चाय में कीटनाशक दवा (जहर) मिलाकर पीला दिया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और मुँह से झाग निकलने लगा और उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *