अपराध

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गांजा की अवैध खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.6 किलोग्राम गांजा सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 02.02.2026 को समय करीब 11:50 बजे पूर्वाह्न हुसैनाबाद थाना प्रभारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुशाला रोड, जपला में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घरों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखकर अवैध रूप से खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना में (01) उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, पिता स्व० पारसनाथ गुप्ता, (02) दुर्गा देवी, पति स्व० पप्पु प्रसाद गुप्ता एवं (03) सबिता देवी, पति विनोद गुप्ता का नाम अंकित था।

उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक, पलामू को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद  एस० मो० याकूब के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा ग्राम मधुशाला रोड, जपला स्थित उपर्युक्त व्यक्तियों के घरों की घेराबंदी कर बारी-बारी से विधिवत छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में तीनों घरों से संयुक्त रूप से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त कर सीलबंद किया गया। इस कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को मौके से विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 02.02.26, धारा 3(5) BNS एवं धारा 20(b)(ii)(B)/25/29 NDPS Act के अंतर्गत कांड दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जिनकी गिरफ्तारी हुई, उनके नाम और पता इस प्रकार है – 1. उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, उम्र 44 वर्ष, पिता स्व० पारसनाथ गुप्ता, 2. अनिता देवी, उम्र 42 वर्ष, पति बबलू गुप्ता, 3. दुर्गा देवी, उम्र 45 वर्ष, पति स्व० पप्पु प्रसाद गुप्ता और 4. सबिता देवी, उम्र 46 वर्ष, पति विनोद गुप्ता सभी का पता : मधुशाला रोड, जपला, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *