गोड्डा में मिली अवैध शराब फैक्ट्री, नकली शराब के साथ-साथ इस धंधे में लिप्त सात अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर गोड्डा जिला में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04.02.2026 को गोड्डा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि देवडाड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियरकटिया स्थित पुराना खदान के पास बने एलवेस्टर के मकान में नकली विदेशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित तथा उक्त स्थल से भारी मात्रा में गाजा की खरीद बिक्री की जा रही है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में देवडाड़, पोडैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, मुफ्फसिल, गोड्डा नगर थाना का सामुहिक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल द्वारा सियरकटिया बंद पड़े खदान के पास एलवेस्टर मकान की घेराबंदी करते हुए तलाशी लेने पर एक बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ।
जिसमे भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब के साथ-साथ अवैध गांजा का बड़ा खेप भी बरामद किया गया तथा फैक्ट्री के मुख्य संचालकों के साथ-साथ कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरुद्ध देवदाड़ थाना कांड संख्या-04/2026 विभिन्न अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजी जा रही है तथा शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जारी है।
गिरफ़्तार अभियुक्तों में विजय भगत, प्रीतम कुमार यादव, मुन्ना यादव, रविन्द्र कुमार, फुलसर कुमार, जोगेन्द्र कुमार और शहबाज अंसारी के नाम शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 40 किलो गांजा व भारी संख्या में खाली बोतलें और 40 लीटर की दो जार में नकली शराब, साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार का होलो ग्राम एक बंडल व एक शराब कंपनी का लेबल एक बंडल, कार व बाइक आदि बरामद किया गया।
