हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छः होटल एवं रेस्टोरेंट में छापामारी, 17 गिरफ्तार, होटल सील
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को लगातार गुप्त सूचना प्राप्त हो रही थी कि हजारीबाग शहर के रांची-पटना एनएच-33 सड़क पर स्थित कुछ होटलों एवं रेस्टोरेंट में अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद सूचना के सत्यापन हेतु एक विशेष टीम गठित कर रेकी की गई।
रेकी में पुलिस द्वारा पाया गया कि कुल 06 होटल (होटल सिद्धि विनायक, होटल स्पायसी विला, होटल 2-ईट, होटल वर्णिका, होटल 7-डेज एवं होटल रूक्मिणी) में होटल संचालकों द्वारा पैसे लेकर बिना किसी आईडी प्रूफ या रजिस्टर एंट्री के केवल 1-2 घंटे के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते थे।
बताया यह भी जा रहा है कि होटल संचालकों द्वारा ही कॉन्ट्रासेप्टिव (कंडोम, पिल्स) आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग अमित आनंद (भा.पु.से.) के नेतृत्व में 06 दंडाधिकारी, 12 पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल के साथ एक साथ सभी 06 होटलों में छापामारी की गई।
इस छापामारी के क्रम में, कुल 30 कपल्स को पकड़ा गया, जिन्हें उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया, तथा इस कांड में लिप्त 17 होटल संचालक/मैनेजर/स्टाफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर के आदेश पर सभी 06 होटल एवं रेस्टुरेंट को सील भी कर दिया गया है।
इस छापेमारी के दौरान 16 रजिस्टर, एक लैपटॉप, 19 मोबाइल, पांच डीबीआर, 43 कंडोम, दो डायरी, 41,050 रुपये नकद, दो पीस स्लीप/रसीद, एक कार स्विफ्ट डियाजर, ऑनलाइन भुगतान के कई स्क्रीन शॉट आदि बरामद किये गये। साथ ही, इन कांडों में संलिप्त कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम इस प्रकार है –
1. अजय कुमार (होटल संचालक) पिता जयप्रकाश मेहता, हजारीबाग, 2. धीरज कुमार (भाई) पिता जयप्रकाश मेहता, हजारीबाग, 3. शिशु कुमार (मैनेजर) पिता जमुना मेहता, हजारीबाग, 4. नवीन कुमार (सर्वे कर्मी) पिता जगदेव दास, गिरिडीह, 5. विशाल कुमार पिता रघुनन्दन साव, हजारीबाग, 6. रंजीत कुमार (होटल संचालक) पिता लखनलाल मेहता, ईचाक, 7. अजय कुमार (होटल संचालक) पिता हरि महतो, ईचाक, 8. अंशु कुमार (होटल संचालक) पिता शशि कुमार मेहता, ईचाक, 9. युवराज मेहता (मैनेजर) पिता लक्ष्मण मेहता, ईचाक, 10. अजीत कुमार गुप्ता पिता खगेश्वर प्रसाद, हजारीबाग, 11. शुभम कुमार (मैनेजर) पिता बालगोविंद प्रसाद, हजारीबाग, 12. बब्लु कुमार (स्टाफ) पिता राजकुमार साव, बड़कागांव, 13. जयन्त मांझी (मैनेजर) पिता साधूचरण मांझी, पुरुलिया (प. बंगाल), 14. रामदेव कुमार महतो (स्टाफ) पिता साईनाथ महतो, हजारीबाग, 15. दिलीप कुमार (मैनेजर) पिता अर्जुन साव, हजारीबाग, 16. शुभम कुमार (स्टाफ) पिता धनंजय प्रसाद, हजारीबाग एवं 17. संजय कुमार साव (स्टाफ) पिता स्व. लखी साव, गिरिडीह।
इन सभी गिरफ्तार होटल मालिकों/संचालकों एवं मैनेजरों के विरुद्ध मुफस्सिल थाना कांड संख्या-141/25, दिनांक-20.08.2025 दर्ज किया गया है। धारा – 292/296/318(4)/338/336(3)/61(2) BNS एवं 3/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत इन सभी के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।