अपराध

बड़कागांव हत्याकांड व पुलिस झड़प मामले में संलिप्त आठ अभियुक्तों को हजारीबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

विगत आठ जुलाई को बड़कागाँव थाना मे संगीता देवी, पति दिनेश प्रजापति, साकिन पिपराडीह, पोस्ट सांढ, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें दिनांक-06.07.2025 को समय 08.00 से 09.00 बजे के बीच संगीता देवी के पति दिनेश प्रजापति को 1,00,000 लाख रुपया के लेनदेन के आरोप में सुभाष प्रजापति, पिता महेश प्रजापति, ग्राम कुम्हरडीहा थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग द्वारा अपहरण कर लेने का आरोप लगाया गया था।

जिसके लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागाँव थाना कांड संख्या-180/25 दिनांक-08.07.2025 धारा 140 (3) बीएनएस सुभाष प्रजापति पिता महेश प्रजापति ग्राम-कुम्हरडीहा थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के विरुद्ध काण्ड दर्ज की गई है। बड़कागाँव थाना कांड संख्या-180/25 के अनुसंधानकर्ता के द्वारा अनुसंधान के क्रम में लापता दिनेश प्रजापति का शव दिनांक-10.07.2025 को कुम्हारडाहा स्थित एक कुआँ से बरामद हुआ।

शव बरामदी के पश्चात बड़कागांव थाना काण्ड सं0-185/25 तिथि-11.07.2025 के 38 नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा अन्य 50-60 आदमी द्वारा कुम्हारडीहा स्थित सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को उसके घर से घसीटते हुए निकालकर उपरोक्त लोगों द्वारा घर एवं शनिवार बाजार टॉड के बीच घसीटते हुए पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया तथा सुभाष प्रजापति के घर में लुटपाट करते हुए घर में आग लगा दी गयी थी।

साथ ही साथ उग्र भीड़ में शामिल लोगों द्वारा पुलिस के साथ भी झड़प किया गया था, जिसके आलोक मे वादिनी कौशल्या देवी उम्र 55 वर्ष पति-स्व० महेश प्रजापति ग्राम-कुम्हरडीहा (नयाटांड), थाना-बड़कागांव जिला-हजारीबाग के टंकित आवेदन के आधार पर बडकागाँव थाना कांड संख्या-185/2025 तिथि-11.07.2025 धारा-191 (2) /191(3)/190/333/126(2)/115(2)/117(2)/303(2)/326(f)/326(g)/103 (1)/61 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था।

उक्त कांडों के अनुसंधान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार छापामारी कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवकी प्रजापति, शिबू यादव, महानन्द प्रजापति, दिनेश प्रजापति, बडु गोप, गोपजी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति के नाम शामिल हैं।

ये सारे अभियुक्त गांव पिपराडीह, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। बताया यह भी जा रहा है कि हजारीबाग पुलिस द्वारा इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *