धूमधाम से मनीं रांची के देवी मंडप रोड सरोवर नगर में स्थित सूर्य मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव
आज पूरे देश में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। ऐसे में रांची कैसे पीछे रहता। रांची के तो कण-कण में हनुमान जी विराजते हैं। चाहे मुख्यमंत्री आवास हो या राजभवन के आसपास का किनारा या एसएसपी आवास या मेन रोड या कडरु ब्रिज या रांची का पुराना ओवर व्रिज या तपोवन मंदिर या अल्बर्ट एक्का चौक या रांची जंक्शन। यत्र-तत्र-सर्वत्र हनुमान जी गदा लेकर विराजे हुए हैं और भक्तों पर अपनी कृपा लूटाते हैं।
अब हनुमान जयंती के अवसर पर रांची के देवी मंडप रोड में हनुमान भक्तों का हुजूम न दिखे। यह कैसे हो सकता है? हनुमान जी के परमप्रिय भक्त व परम देश भक्त मनोज कुमार पुट्टू अपनी समस्त बाल सेना को लेकर सरोवर नगर स्थित सूर्य मंदिर में पहुंच गये और हनुमान जन्मोत्सव मनाना शुरु किया। सर्वप्रथम पूरे मंदिर को उन्होंने बाल सेना के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर जगमगा दिया।
उसके बाद मनोज कुमार पुट्टू ने भगवान सूर्य नारायण जी के साथ-साथ हनुमान जी को चंदन वंदन कर, पुष्प अर्पित कर, मेवा-मिष्टान्न व शुद्ध घी के लड्डू अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने में अपना समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अपनी बाल सेना के साथ हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, आदित्य हृदय स्तोत्र, गायत्री मंत्र व शक्ति वंदना भी किया, तथा सभी के लिए मंगलकामनाएं व आरोग्य की प्रार्थना की।
इस हनुमान जन्मोत्सव में विशेष रुप से जिन्होंने भाग लिया। उनके नाम इस प्रकार हैं – सरस कुमार, शिव शंकर पाठक, ऋषभ कुमार, अमित पाठक, सुमित पाठक, पूनम मिश्रा, प्रेरणा कुमारी, आभा कुमारी, अर्चना कुमारी व कई बाल-गोपाल मौजूद थे।
