अपनी बात

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके साथ ही दोनों महानुभावों ने ईश्वर से शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ, 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटनोपरांत बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *