अपराध

गिरिडीह पुलिस ने किया हरलाडीह ओपी अंतर्गत दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का उद्भेदन

दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत जतरा मेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। जिसके आलोक में खुखरा (हरलाडीह) थाना काण्ड सं० 02/26 दिनांक 26.01.2026 धारा 70(2)/3(5) बी०एन०एस० एवं 6/10 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु डॉ बिमल कुमार, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, राँची एवं तकनीकी टीम, को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया। विशेष अनुसंधान दल द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम और पता इस प्रकार है -1. राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष), पे० मोहन मुर्मू, ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह, ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह। 2. रवीन्द्र टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) ,पे० नासिर टुडू, ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह, ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह। 3. संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष), पे० सुखदेव टुडू, ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद। 4. सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० जयाराम टुडू ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद। विधि-विरुद्ध किशोर – 04 (चार)। इस कांड से संबंधित एक अभियुक्त का घटनास्थल से जींस पैंट व सात मोबाइल बरामद किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *